menu-icon
India Daily

घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना 15 अगस्त की शाम करीब 6:25 बजे की बताई जा रही है. छात्रा अपने अपार्टमेंट में थी. तभी कमलेश कुमार वहां पहुंचा. उसका कहना था कि वह अधूरे मरम्मत के काम का निरीक्षण करने और किराया लेने आया है. बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की.

antima
Edited By: Antima Pal
घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
Courtesy: X

बेंगलुरु: बेंगलुरु के शांतिनगर इलाके में एक गंभीर घटना सामने आई है. तीसरे साल की एक कॉलेज छात्रा ने अपने 60 वर्षीय मकान मालिक कमलेश कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़

घटना 15 अगस्त की शाम करीब 6:25 बजे की बताई जा रही है. छात्रा अपने अपार्टमेंट में थी. तभी कमलेश कुमार वहां पहुंचा. उसका कहना था कि वह अधूरे मरम्मत के काम का निरीक्षण करने और किराया लेने आया है. बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की.

मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

छात्रा के अनुसार उसने विरोध किया लेकिन आरोपी नहीं रुका. उसने उसे गले लगाया, चूमा और उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ. अपार्टमेंट छोड़ने से पहले आरोपी ने कहा कि वह छात्रा को पसंद करता है और उसके आसपास रहना चाहता है. छात्रा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के अगले दिन पुलिस ने कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना से जुड़े तथ्यों की जांच चल रही है. अधिकारी साक्ष्य जुटा रहे हैं और आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे. इस घटना से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है. स्थानीय निवासी मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन लोक-लाज के डर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा. छात्रा सुरक्षित है और पुलिस उसे जरूरी सहायता दे रही है.