बेंगलुरु में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मचाया मौत का तांडव, कई वहानों को मारी भीषण टक्कर; 1 की मौत और कई घायल
Sanjeevini Ambulance: बेंगलुरु के विल्सन गार्डन इलाके में सुबह के समय एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने अचानक सड़क पर कहर बरपा दिया. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Bengaluru Accident News: बेंगलुरु के विल्सन गार्डन इलाके में 1 मई की सुबह एक भयानक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया. सुबह के समय एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने अचानक सड़क पर कहर बरपा दिया. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे बेंगलुरु के बीटीएस रोड पर हुआ. सीसीटीवी में कैद इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तेज रफ्तार में दौड़ती 'संजीवनी एंबुलेंस' ने दो ठेलों, एक ऑटो, एक स्कूटर और एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी. यह एंबुलेंस चलाने वाला 30 वर्षीय चिरंजीवी नाम का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.
मृतक और घायल की हुई पहचान
इस हादसे में 49 वर्षीय रमेश, जो एक ठेला लगाकर जीवन यापन करते थे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा छह अन्य लोग – जिनमें राहगीर, स्कूटर सवार और ऑटो ड्राइवर शामिल हैं गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Also Read
- भारतीय सेना के खिलाफ क्यों जहर उगलते रहते हैं शाहिद अफरीदी? BSF ने आतंकी भाई को दौड़ा-दौड़ा कर मारी थी गोली
- Royal Enfield sales April 2025: अप्रैल 2025 में रॉयल एनफील्ड का निर्यात 55 प्रतिशत बढ़ा; घरेलू बिक्री में भी आगे
- शर्मसार कर देने वाली घटना, खेत में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ 9 युवकों ने किया गैंगरेप!
लोगों का गुस्सा फूटा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद लोगों ने एंबुलेंस ड्राइवर को पकड़ लिया और गुस्से में उसकी जमकर पिटाई कर दी, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में चिरंजीवी ने दावा किया कि एंबुलेंस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. बेंगलुरु पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि ड्राइवर नशे में नहीं था और उसकी अल्कोहल रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि RTO अधिकारी और फॉरेंसिक टीम वाहन की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा वाकई तकनीकी खराबी के कारण हुआ या ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है. विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है. इस घटना ने शहर में आपातकालीन वाहनों की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.