Bangalore Viral Video: बेंगलुरु के पांडवपुरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पांडवपुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के बेटे ने थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से मारपीट की. यह घटना पुलिस की कार्यवाही और दबंगई के टकराव का बड़ा उदाहरण बन गई है.
घटना पांडवपुरा पुलिस थाने की है, जहां एक विवादित मामले में पूछताछ के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे को बुलाया गया था. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान युवक ने अचानक पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. बात इतनी बढ़ गई कि उसने पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया.इस घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत आरोपी को काबू में लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
थाने के अंदर दबंग युवक पुलिस पर पड़ा भारी पुलिस की कर दी थाने में पिटाई
बेंगलुरू में पांडवपुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के बेटे और पुलिस के बीच थाने में मारपीट !!
युवक को गिरफ्तार कर BNS 132 के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया#ViralVideo #TrendingNews #Trendingvideo pic.twitter.com/hIJ5E8AMlp— जनाब खान क्राइम रिपोर्टर (@janabkhan08) December 29, 2024Also Read
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. उसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा BNS 132 के तहत मामला दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष का बेटा है. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है.