menu-icon
India Daily

एक के बाद फटा एक सिलेंडर, 8 ब्लास्ट के बाद दहला पूरा इलाका; देखें वीडियो

बोकारो के सिवनडीह इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से 15 दुकानों में आग लग गई. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुल 7 से 8 सिलेंडर फट गए.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
एक के बाद फटा एक सिलेंडर, 8 ब्लास्ट के बाद दहला पूरा इलाका; देखें वीडियो
Courtesy: X (@khansan57261136)

झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार शाम सिवनडीह इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई. यह घटना माराफारी थाना क्षेत्र के पास का बताया जा रहा है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि देखते ही देखते आग काफी दूर तक फैल गया. तेजी से फैले इस आग ने अपनी चपेट में कई दुकानों को भी ले लिया. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पास में सिलेंडर रिफिल किया जाता है. सबका अनुमान है कि इसी रिफिलिंग के दौरान की गई गलती से आग लगी. जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण यह और भी ज्यादा घातक हो गया. लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुल 7 से 8 सिलेंडर फट गए. 

आग में झुलस गए 15 दुकान 

मिल रही जानकारी के मुताबिक पहले आग बसे टेंट के अंदर लगी थी, लेकिन फिर तेजी से फैलते हुए इसने वहां रखे सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे टेंट हाउस में रखे सामान और गैस सिलेंडर जलने लगे, फिर आग आसपास की दुकानों में फैल गई. इस आग में कुल 15 से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. इनमें टेंट हाउस के अलावा अन्य छोटी-बड़ी दुकानें शामिल हैं. फिलहाल कोई हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. ब्लास्ट के बाद फोरलेन रोड पर लंबा जाम लग गया. इससे माराफारी क्षेत्र से स्टेशन जाने वाली सड़क भी जाम हो गई, गाड़ियां घंटों फंसी रहीं. ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया. पुलिस को भीड़ को संभालने में काफी मुश्किल हुई.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस आग को बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. घटे भर तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. इस आग पर काबू पाने के लिए कई आग बुझाने वाली कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा. हालांकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस रिफिलिंग का काम अवैध तरीके से किया जा रहा था,सुरक्षा के मानकों का कोई  ख्याल नहीं रखा जा रहा था. जिसकी वजह से हादसा हुआ. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.