गुरुग्राम: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, कुछ मेडिकल प्रोसीजर्स के लिए उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में सोनिया गांधी को सिस्टमिक इन्फेक्शन के चलते सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया था.
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी का सिस्टमिक इन्फेक्शन को लेकर इलाज चल रहा था. उन्हें जो एंटीबायोटिक दवाएं दी गई थीं उन पर उसका अच्छा असर हुई है. इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि सिस्टमिक इन्फेक्शन तब होता है जब बैक्टीरिया जैसे रोगाणु खून में प्रवेश कर जाते हैं और शरीर के किसी एक हिस्से तक सीमित रहने के बजाय पूरे शरीर में फैल जाते हैं.
#BREAKING: Congress leader Sonia Gandhi has been admitted to Medanta Hospital in Gurugram pic.twitter.com/i8KncnqZsL
— IANS (@ians_india) May 13, 2026
खबर अपडेट हो रही है...