हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, घर-घर जाएंगे बीएलओ, CEO बोले-मतदाता सहयोग करें

हरियाणा में 1 जुलाई से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत होगी. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. राज्य में 20,629 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं.

Google
Dhiraj Kumar Dhillon

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में 1 जुलाई से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम शुरू होगा. एसआईआर अभियान के दौरान हर मतदाता को बीएलओ से नामांकन पत्र प्राप्त करने के बाद भरकर देना होगा. उन्होंने बताया कि सूबे एसआईआर की तैयार 5 जून से शुरू कर दी जाएंगी. 10 दिन का समय तैयारियों के लिए रखा गया है, बाकायदा अधिकारियों को कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर 15 जून से बूथ लेबल अधिकारी (BLO) घर- घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. 

20 से अधिक बीएलओ नियुक्त किए गए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के लिए हरियाणा में 20, 629 बूथ लेबल अधिकारी (BLO) नियुक्त किए गए हैं. सभी के नंबर संबंध पोलिंग स्टेशन पर प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि मतदाताओं को संपर्क करने में सुविधा हो सके. उन्होंने बताया कि राज्य में मतदाताओं की संख्या 2 करोड़, 6 लाख, 63 हजार, 155 है. यह आंकड़ा 12 मई तक पंजीकृत मतदाताओं का है.

2002 में हुआ था पिछला एसआईआर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पिछली बार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 2002 में हुआ था. उन्होंने कहा कि एसआईआर को उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करना है ताकि उसमें किसी तरह की त्रूटि न रहने पाएं. ए. श्रीनिवासी ने हरियाणा के मतदाताओं से अपील की है कि आपके घर जब बीएलओ पहुंचे तो उसे सहयोग करें और सही- सही जानकारी उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का अपडेट होना बहुत आवश्यक है, हालांकि यह एक निरंतर प्रक्रिया है.