रोहतक: हरियाणा के रोहतक में गुरुवार तड़के गैंगवार की एक सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां एक होटल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में चार युवकों की गोली लगने से मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 1 बजे खरावर गांव के पास स्थित मिलन ढाबा में हुई. बताया जा रहा है कि यहां दो विरोधी गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए और उनके बीच गोलियां चलने लगीं.
शुरुआती जानकारी में इस वारदात को बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच चल रही दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.
#WATCH | Rohtak, Haryana: A firing incident was reported near a Dhaba late last night. After the attack, the assailants fled the scene. Four people sustained injuries. More details awaited (Visuals from the spot) https://t.co/OttkDR8n3G
— ANI (@ANI) November 26, 2026Also Read
इस गोलीबारी में जान गंवाने वाले चारों युवकों की पहचान कर ली गई है. इनमें तीन युवक झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि एक युवक बेरी का निवासी था. मृतकों के नाम रिंकू (जगबीर का बेटा), विनीत (जयबीर का बेटा), गंजू निवासी डीघल और हिमांशु (राजबीर का बेटा), निवासी बेरी बताए गए हैं. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
हरियाणा में इससे पहले गोहाना में भी दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान विजेंद्र उर्फ नन्हा पहलवान के रूप में हुई थी. 13 नवंबर की शाम वह रोहतक रोड स्थित अपने ऑफिस के बाहर कार में बैठने जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं.
#WATCH | Rohtak, Haryana: DSP Rishi Kant says, "Last night, some individuals arrived at a dhaba. They were fired upon, resulting in the death of four people. No one is injured. We have registered an FIR, and the process of identification is underway; the accused will soon be identified and arrested. Whether it is a gang war or not is a part of the investigation. We have assigned multiple teams to the case, and we expect to achieve a breakthrough soon. There is no footage available at the moment..."
— ANI (@ANI) November 26, 2026
बताया गया कि हमलावरों ने करीब 14 से 15 राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए. इस हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े वीरेंद्र चरण ने ली थी.
वीरेंद्र चरण एक वांछित गैंगस्टर है. उसका नाम दिसंबर 2023 में जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच के दौरान सामने आया था. NIA के मुताबिक, वह रोहित गोदारा और अन्य आरोपियों के साथ इस साजिश में कथित तौर पर शामिल था. उस पर हमलावरों और हथियारों की व्यवस्था करने का भी आरोप है.