Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो अस्पताल में मौजूद है. उन्होंने साफ कहा है कि परिवार, डॉक्टरों और वांगचुक की सहमति के बिना उन्हें कोई दवा मुंह से या नस के जरिए नहीं दी जानी चाहिए. गीतांजलि ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वो खुद अस्पताल में मौजूद हैं और अपने पति की सेहत पर पूरी नजर रखे हुए हैं.
बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून से NEET परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे. 21 दिनों की भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई. शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कदम डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उठाया गया है.
I am at Safdarjung hospital in Delhi where @Wangchuk66 has been admitted. Nothing should be administered to him orally or intravenous without take consent from me, his family and his doctors who have been monitoring his health for the past 20 days.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 18, 2026Also Read
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल वांगचुक की हालत स्थिर है. उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत नॉर्मल हैं. हालांकि, उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर सामान्य से कम है. ECG रिपोर्ट नॉर्मल आई है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.
वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया. सोनम वांगचुक NEET घोटाले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं. उनकी भूख हड़ताल और अस्पताल भर्ती का मामला पूरे देश में चर्चा में है.