नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने ही अपनी बेटी जो 14 साल की थी उसका बार-बार रेप किया. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि पीड़िता लड़की अपने मकान मालिक के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां करीब 15 दिन पहले बिहार में अपने पैतृक गांव गई थी. इसके बाद उसके पिता ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को घर पर ही कई बार उसका रेप किया. पीड़िता ने भी बताया कि उसके पिता ने चुप रहने की उसे धमकी भी दी.
पीड़िता ने ये भी बताया कि यह घिनौना काम उसके पिता ने दिन में 4 से 5 बार किया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग भी हैरान हो गए और इस बात पर गुस्सा है कि अगर कोई बच्ची अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है, तो वह कहां सुरक्षित रहेगी?
हाल ही में भजनपुरा में कई लोगों ने मिलकर 6 साल की बच्ची का गैंगरेप किया. गैंगरेप के आरोपी 10, 13 और 14 साल के थे. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार था.
पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने माता पिता और तीन भाई बहनों के साथ रहती है. घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह घर पर आराम कर रही है. हालांकि परिवार का कहना है कि बच्ची चलने में असमर्थ है और उसे लगातार दर्द की शिकायत है.
पीड़िता की मां के अनुसार घटना 18 जनवरी की शाम करीब सात बजे हुई. बच्ची घर लौटी तो वह बुरी तरह से खून से लथपथ थी. शुरुआत में उसने बताया कि वह गिर गई थी. पड़ोस में रहने वाला 13 साल का लड़का भी उसी कहानी को दोहराता रहा. बाद में सख्ती से पूछने पर बच्ची ने पूरी सच्चाई बताई.