नई दिल्ली: दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हगुई. कई दिन से असहनीय गर्मी झेलने के बाद बारिश ने हवा को ठंडा कर दिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. इसमें गरज, बिजली गिरना, ओलने पड़ने की संभावना बताई गई थी.
IMD के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा. IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने के चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी. इससे तापमान 30 डिग्री से नीचे रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश हुई. कुछ जगहों पर हल्का जलभराव देखा गया, लेकिन किसी बड़े ट्रैफिक जाम या गंभीर समस्या की कोई रिपोर्ट नहीं मिली.
#WATCH दिल्ली: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई.
वीडियो मंडी हाउस से है. pic.twitter.com/jOvgejdI00— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026Also Read
IMD ने मई 2026 में पूरे भारत में नॉर्मल से ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. भारत के कई हिस्सों में दिन तापमान कम रहेगा. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. 3 मई की बात करें तो इस दिन दिल्ली का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है.
04/05/2026: 00:20 IST; Dust storm/followed by Thunderstorm with light to moderate rainfall and lightning (40-60 Km/h gusty winds) is very likely to occur at entire Delhi and NCR.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) May 3, 2026
Moderate rainfall accompanied with moderate thunderstorm and lightning (40-60 Km/h gusty winds) is
IMD के अनुसार, आज सुबह और दोपहर दोनों समय बारिश होने की उम्मीद है. कल भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. अगले कुछ दिनों तक टेम्प्रेचर और कम हो सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें. वहीं, पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें. साथ ही सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रख सकते हैं.