नई दिल्ली: दिल्ली की रातों को फिर से हिलाकर रख दिया एक भयानक हादसे ने. द्वारका जिले के मटियाला गांव में फिश मार्केट के पास बसी झुग्गी बस्ती में बीती रात करीब 12 बजे आग लग गई. शुरुआत में छोटी सी लगने वाली यह आग देखते-देखते विकराल रूप धारण कर गई और पूरी बस्ती में फैल गई. स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. फायर ब्रिगेड की टीम ने रातभर जूझकर आग पर काबू पाया, पर सैकड़ों परिवारों की मेहनत की कमाई राख हो गई.
फायर कंट्रोल रूम को रात 12 बजे के आसपास सूचना मिली. तुरंत सात आग बुझाने वाली गाड़ियां और 35 जवान मौके पर पहुंचे. लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि स्थिति बेकाबू हो गई. असिस्टेंट डिवीजन ऑफिसर आरके यादव, स्टेशन ऑफिसर मुकुल भारद्वाज और बत्ती लाल समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अतिरिक्त संसाधन मंगवाए गए.
रात साढ़े बारह बजे आग को 'मेक 6' कैटेगरी का घोषित किया गया, जो इसकी गंभीरता दर्शाता है. बाद में स्थिति को मीडियम में बदला गया. डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ए के मलिक और डिवीजन ऑफिसर संदीप दुग्गल भी देर रात पहुंचे. सभी ने मिलकर टीम को निर्देश दिए और आग बुझाने का अभियान तेज किया.
#WATCH वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के मटियाला गांव में मछली मार्केट में कल देर रात लगी भीषण आग के लग गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, "लगभग 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं है। घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल,… https://t.co/pFd3dJNPJg pic.twitter.com/NinGo7MnVO
आग ने लगभग 400 झुग्गियों को पूरी तरह तबाह कर दिया. देर रात ढाई बजे के आसपास आग पर काबू पाने में सफलता मिली, उसके बाद कूलिंग ऑपरेशन शुरू हुआ. सुबह चार बजे तक आग पूरी तरह बुझ गई. बस्ती में रहने वाले लोग अपनी सारी संपत्ति खो बैठे, लेकिन जान बच गई.
कुल 24 फायर ब्रिगेड गाड़ियां चार घंटे तक लगातार काम करती रहीं. अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने में भारी संसाधन लगे. सौभाग्य से कोई घायल या मृतक नहीं हुआ. आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं, लेकिन शॉर्ट सर्किट या अन्य कोई वजह हो सकती है. जांच शुरू हो चुकी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.