menu-icon
India Daily

मालवीय नगर हादसे से पहले एक होटल में लगी आग ने ली थी 38 जानें, अब तक कहां-कहां हुई ऐसी भयानक घटनाएं?

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल के अंदर आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी और कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
मालवीय नगर हादसे से पहले एक होटल में लगी आग ने ली थी 38 जानें, अब तक कहां-कहां हुई ऐसी भयानक घटनाएं?
Courtesy: AI

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट में भीषण आग लगने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा होटल में और कई लोगों के फंसे  होने की आशंका है. मिल रही जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान चलाया गया.

दिल्ली में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी होटल में आग लगने के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें से दिल्ली के सिद्धार्थ कॉन्टिनेंटल होटल का किस्सा आज भी मृतकों के परिवार को सोने नहीं  देता है. तो चलिए जानते हैं कि दिल्ली में कब, कैसे और किस होटल में आग लग चुकी है.

दिल्ली का सिद्धार्थ कॉन्टिनेंटल होटल

बता दें कि दिल्ली के सिद्धार्थ कॉन्टिनेंटल होटल में लगी भीषण आग में 38 लोगों की जान चली गई थी. जिसमें से सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक थे. इस घटना में देखते ही देखते शानदार लग्जरी होटल मौत का घर बन गया था. इस आग में एक चीनी कुक और एक होटल प्रबंधक जिंदा जल गए थे. इनके अलावा बाकी अन्य लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी. 38 लोगों की मौत के अलावा 46 लोग घायल हो गए थे. वहीं 125 लोगों को बचा लिया गया था. आग सबसे पहले होटल के बैंकेट हॉल में 1:30 बजे रहस्यमय तरीके से लगी थी.  देखते ही देखते आग 11 मंजिला होटल के तीन मंजिलों तक पहुंच गई थी. जिस पर सुबह 7 बजे काबू पाया गया था.

विदेशी महिला ने कूद कर बचाई जान

सिद्धार्थ कॉन्टिनेंटल होटल के अलावा 2019 में दिल्ली के करोल बाग इलाके में होटल अर्पित पैलेस में आग लग गई थी. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी. इस दौरान कई लोगों को होटल से कूदते देखा गया था. जिसमें एक म्यांमार की एक महिला शामिल थी. उनके अलावा एक IRS अधिकारी और एक रसोइए ने भी होटल से छलांग लगाई थी, लेकिन इन दोनों की जान नहीं बच पाई. वहीं महिला को चोट आई थी, लेकिन उसकी जान बच गई थी. जानकारी के मुताबिक जिस रात होटल में आग लगी थी उसमें 46 कमरे थे, जिसमें  कुल 60 मेहमान ठहरे हुए थे.