नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने उनके ‘चलो संसद’ मार्च के बीच बातचीत शुरू करने के लिए संपर्क किया है. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उनकी तरफ से एक डेलिगेशन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेगा. इसमें प्रदर्शनकारियों की मांगों पर चर्चा होगी.
एक्स पर पोस्ट करते हुए सौरव दास ने लिखा, “अशुतोष रंका और मैं CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं. सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था. हमारी मांगें साफ हैं. युवा बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं. हम जीतेंगे!” बता दें कि यह खबर तब आई जब जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठे हैं और संसद की तरफ मार्च रोकने के लिए दिल्ली के मध्य भाग में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
#IMPORTANT: It’s 11:52 AM. Ashutosh Ranka and I, on behalf of the Cockroach Janta Party, are on our way to meet J.P. Nadda. The government had reached out for talks in the morning. Our demands are clear. The youth has gathered in huge numbers.
We shall win!Also Read
- 'मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा...' स्काईरूट की स्पेस उपलब्धि के बाद PM मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
- संसद मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशन बंद, पुलिस ने जारी की चेतावनी
- CJP के 'संसद चलो' मार्च में बवाल! भीड़ के बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस का लाठीचार्ज
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. उन्होंने यह फैसला सोनम वांगचुक की अपील पर लिया, जो फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. अभिजीत दिपके ने 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी.
#WATCH | Delhi: Moment when the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, ended his hunger strike at Jantar Mantar pic.twitter.com/na3njYX0ZX
— ANI (@ANI) July 20, 2026
हजारों प्रदर्शनकारी संसद मार्ग पर इकट्ठा हुए और संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. वे परीक्षा घोटालों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए भारी बल तैनात किया है.
सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को एक हाथ से लिखा पत्र दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी सेहत अब बिल्कुल ठीक है. वे अस्पताल से अस्थायी रूप से छुट्टी लेकर ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने लिखा, “मैं आज बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मेरे स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर नॉर्मल हैं. इसलिए मुझे मार्च में शामिल होने की अनुमति दें.”