दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पहले विरोध प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. पार्टी ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सोशल मीडिया के जरिए जारी इस अपील में समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने, नियमों का पालन करने और पूरे कार्यक्रम को अनुशासित रखने की बात कही गई है.
CJP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर समर्थकों के लिए एक विशेष सूची जारी की है. पार्टी ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से कहा है कि वे अपने साथ तिरंगा जरूर रखें और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखें. इसके साथ ही लोगों को धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाने और पर्याप्त पानी साथ रखने की सलाह भी दी गई है. पार्टी का मानना है कि लंबी अवधि तक खुले में रहने के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है.
6 June, 9 am - Milte hain kal fellow cockroaches 🪳
Dharmendra Pradhan ka isteefa le kar rahenge!
Time to turn this tiny joke into a revolution
Get ready to swarm the streets of Delhi with peaceful and loving dissent.
But remember what to do and what NOT to do. All eyes are… pic.twitter.com/XjmVmRaX1s— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 5, 2026Also Read
- लंदन में CJI के कार्यक्रम में हंगामा! 'असहिष्णुता' पर सवाल पूछते ही क्यों रोक दी गई चर्चा? CJP ने शेयर किया वीडियो
- भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, BSF ने संभाला मोर्चा; बांग्लादेशियों को खदेड़ा
- मराठा समुदाय के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, मिलेंगे OBC जैसे हक और 8 बड़ी योजनाओं का लाभ
पार्टी ने प्रदर्शन में भाग लेने वालों को 6 जून की सुबह 9 बजे जंतर-मंतर के पास स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के आसपास पहुंचने के लिए कहा है. शुरुआत में समर्थकों को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की गई थी. बाद में पार्टी नेतृत्व ने अपना फैसला बदल दिया. नए निर्देश में कहा गया कि एयरपोर्ट पर जुटने से आम यात्रियों को परेशानी हो सकती है और अव्यवस्था फैल सकती है. अब सभी लोगों को तय स्थान पर पहुंचकर प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है.
पार्टी ने साफ किया है कि इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज उठाना है. सोशल मीडिया पोस्ट में CJP ने कहा कि एक छोटे से ऑनलाइन मजाक के रूप में शुरू हुई पहल अब एक बड़े जन-अभियान का रूप ले रही है. पार्टी का दावा है कि बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं.