बोर्ड एग्जाम में 96% लाने पर मां-बाप ने मंगवाए 96 केक, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
Class 12th Result Cake Viral Video: क्लास 10 और 12 के बोर्ड के रिजल्ट्स की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर कई छात्रों की कहानियां वायरल हो रही हैं. कई बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े अपने नतीजों और एक्सपीरियंसेज को शेयर किया है.
Class 12th Result Cake Viral Video: क्लास 10 और 12 के बोर्ड के रिजल्ट्स की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर कई छात्रों की कहानियां वायरल हो रही हैं. कई बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े अपने नतीजों और एक्सपीरियंसेज को शेयर किया है. ऐसी ही एक कहानी है जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. यह किस्सा क्लास 12 के एक छात्र के बारे में है जिसने 96 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए और उसके माता-पिता ने 96 केक ऑर्डर करके जश्न मनाया.
इस अनोखे जश्न का वीडियो तब से वायरल हो रहा है, जिस पर रिस्पॉन्सेज की बाढ़ आ गई है. एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक डिलीवरी बॉय अपने बैग से केक के डिब्बे निकाल रहा है. उसने बैग से 96 केक निकाले. देखें वीडियो-
Also Read
बताया जा रहा है कि कमला नगर के कॉमर्स के छात्र यश अरोड़ा ने 96% अंक हासिल किए हैं. इस बात का जश्न मनाने के लिए उसके माता-पिता ने मैजिकपिन ऐप से 96 केक ऑर्डर करके जश्न मनाया. यहां तक कि केकजोन शॉप के कर्मचारी भी इतने बड़े ऑर्डर से हैरान थे.
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन:
इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स ने रिएक्शन भी दिए. एक यूजर ने कहा कि यूजर्स ने इसे मजेदार बताया. वहीं, कुछ लोगों ने इसे खाने की बर्बादी बताया. हालांकि, कई लोगों ने अपने बच्चे की उपलब्धि का इतने शानदार तरीके से जश्न मनाने के लिए माता-पिता की प्रशंसा की. तो एक यूजर ने यह भी लिखा कि अब इतना केक कौन खाएगा? ज्यादातर बर्बाद होगा या इसे गरीबों में बाट देंगे तो बेहतर होगा. एक दूसरे यूजर ने अपने रिजल्ट को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा कि मुझे 33% और 40 थप्पड़ मिले हैं.