menu-icon
India Daily

'सांस में आई सांस...,' बारिश ने दिलाई राहत! दिल्ली-NCR से हटे GRAP के सभी उपाय

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी है. अब सांस लेने में दिक्कतें नहीं आएगी. मौसम की करवट ने हटा दी सारी पाबंदियां.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
'सांस में आई सांस...,' बारिश ने दिलाई राहत! दिल्ली-NCR से हटे GRAP के सभी उपाय
Courtesy: AI

नई दिल्ली: रविवार हुई बारिश ने दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत दिला दी है. हवा की गुणवत्ता में हुए सुधार को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP के सभी उपायों को हटा दिया है. सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 119 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. दिल्ली वालों के लिए यह राहत की खबर है कि अब GRAP-1 की पाबंदियों से मुक्ति मिल गई है और हवा में थोड़ी ताजगी लौट आई है.

AQI में सुधार

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के AQI में काफी सुधार देखने को मिला है। साफ मौसम और बारिश की वजह से प्रदूषण के कण धुल गए. CAQM ने कहा कि आने वाले दिनों में भी AQI के 'मध्यम' श्रेणी में बने रहने की संभावना है. अब तक स्टेज-1 (खराब AQI) के तहत जो पाबंदियां लागू थीं, वो पूरी NCR से हटा दी गई हैं.

कैसे रहती है AQI श्रेणी?

जानकारी के लिए बता दें कि AQI मानकों के मुताबिक:

  • - 0-50: अच्छा
  • - 51-100: संतोषजनक
  • - 101-200: मध्यम
  • - 201-300: खराब
  • - 301-400: बहुत खराब
  • - 401-500: गंभीर

सोमवार को शाम तक AQI 119 रहा, जो मध्यम ही है. हालांकि, सुबह के समय यह 97 तक लुढ़क गया था, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है.

बारिश का असर

रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में 0.4 mm, लोधी रोड पर 0.5 mm और आयानगर में 0.8 mm बारिश दर्ज की गई. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है. अब धीरे-धीरे गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है.

क्या था GRAP?

ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) एक आपातकालीन उपाय है, जो दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर लगाया जाता है. इसमें कंस्ट्रक्शन पर रोक, डीजल वाहनों की एंट्री पर पाबंदी और अन्य सख्त कदम शामिल होते हैं. अब जब AQI में सुधार हुआ है, तो ये सारी पाबंदियां हटा ली गई हैं.

क्या अब पूरी तरह साफ है हवा?

हालांकि AQI मध्यम श्रेणी में है, इसका मतलब यह नहीं कि हवा पूरी तरह साफ है. फिर भी, संवेदनशील लोगों को अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहा तो प्रदूषण और कम हो सकता है.