दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ क्रूर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. हालांकि नाबालिग के साथ घटी इस घटना का आरोपी भी नाबालिग है. पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को ओखला में हुई. जिसे तीन लड़कों (जिनकी उम्र 12 से 13 साल के बीच है) ने मिलकर अंजाम दिया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने इस घटना की पुष्टि की. हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने ज्यादा विवरण देने से इनकार कर दिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया को शनिवार को ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एक फोन आया. जिसमें एक महिला ने शिकायत की कि पड़ोस के तीन नाबालिग लड़कों ने उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस के सामने बच्ची ने पूरी घटना बताई. बच्ची ने कहा कि आरोपी उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए.
जहां उन्होंने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. लड़की ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी ऐसा हुआ, वे उसके कपड़े उतारते थे और बारी-बारी से गलत हरकत की कोशिश की. उसने कहा कि यदि किसी को बताया तो जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद बच्ची घबरा गई और घर लौटी तो मां को सबकुछ बताया. जिसके बाद मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
शिकायत मिलने के बाद पीड़िता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने यौन उत्पीड़न की पुष्टि की. बच्ची को मां के साथ पुलिस स्टेशन में काउंसलिंग दी गई, तीनों आरोपियों को बुलाया गया. पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, तीनों लड़के स्कूल छोड़ चुके हैं और उनके माता-पिता मजदूर और घरेलू कामगार हैं.
तीनों के खिला BNS की धारा 70, धारा 351 और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच की जा रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी दूसरे समुदाय का है, जिसके कारण इलाके में तनाव फैल गया है. हालांकि पुलिस ने साफ बताया कि तीन में से एक आरोपी पीड़िता के समुदाय का ही है. इसलिए इस मामले में कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखागया है.