बिलासपुर रेल मंडल के वेंकटनगर स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है. शनिवार से बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस यहां रुकने लगी. पहले दिन जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों में उत्साह दिखाई दिया. रेलवे ने फिलहाल यह ठहराव परीक्षण के तौर पर शुरू किया है. यात्रियों की संख्या और प्रतिक्रिया को देखते हुए आगे इसे स्थायी किए जाने पर फैसला होगा.
वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने से आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. अब उन्हें बिलासपुर या इंदौर जाने के लिए दूसरे स्टेशनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. पहले दिन स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया. ट्रेन के रुकने के मौके पर जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया.
रेलवे ने नर्मदा एक्सप्रेस को वेंकटनगर में अभी प्रायोगिक आधार पर रोकने का निर्णय लिया है. इसका मतलब है कि कुछ समय तक यात्रियों की प्रतिक्रिया और उपयोगिता पर नजर रखी जाएगी. यदि यात्रियों का रिस्पांस संतोषजनक रहा, तो रेलवे आगे इस ठहराव को नियमित करने का फैसला ले सकता है.
18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर स्टेशन पर दोपहर 1:47 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 1:49 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन जैतहरी 2:02 बजे, अनूपपुर 2:19 बजे, अमलाई 2:35 बजे और बुढ़ार 2:45 बजे पहुंचेगी. अन्य स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इंदौर से बिलासपुर लौटने वाली 18233 नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर स्टेशन पर सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे आगे रवाना होगी. इसके बाद पेंड्रारोड 11:21, खोंगसरा 12:07, बेलगहना 12:23, करगी रोड 12:38, घुटकू 12:52 और उसलापुर 1:04 बजे पहुंचेगी. इससे दोनों दिशाओं के यात्रियों को इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी.