menu-icon
India Daily

प्राइवेट पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, रेप के बाद की हत्या; अंबिकापुर में महिला के साथ खौफनाक वारदात

अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार सुबह रिंग रोड पर महामाया प्रवेश द्वार के पास एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मिला. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. उसके सिर को कुचल दिया गया था और गला भी धारदार हथियार से काटा गया था.

antima
Edited By: Antima Pal
प्राइवेट पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, रेप के बाद की हत्या; अंबिकापुर में महिला के साथ खौफनाक वारदात
Courtesy: x

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार सुबह रिंग रोड पर महामाया प्रवेश द्वार के पास एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मिला. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. उसके सिर को कुचल दिया गया था और गला भी धारदार हथियार से काटा गया था. घटनास्थल पर खून फैला हुआ था, जिससे पूरा इलाका सन्न रह गया.

प्राइवेट पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल

सूचना मिलते ही पुलिस की उच्च अधिकारी टीम मौके पर पहुंची. एसएसपी राजेश अग्रवाल, एडिशनल एसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई. महिला के प्राइवेट पार्ट में एक प्लास्टिक की बोतल मिली. पुलिस को आशंका है कि उसके साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई. 

 रेप के बाद की हत्या

पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था. महिला की उम्र करीब 40-45 साल बताई जा रही है. अभी तक उसकी सही पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. आस-पास की मटन शॉप और अन्य दुकानों से भी पूछताछ की जा रही है.

अंबिकापुर में महिला के साथ खौफनाक वारदात

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. उन्होंने कहा कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कोतवाली थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी आसपास के इलाके में स्निफिंग की. फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं. 

यह घटना पूरे अंबिकापुर शहर में दहशत का माहौल बना रही है. स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. महिला का शव मटन शॉप के पास रिंग रोड किनारे पड़ा था. सुबह के समय जब दुकानें खुल रही थीं, तब किसी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस अब महिला की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट और अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर रही है. अगर कोई व्यक्ति अपनी किसी महिला रिश्तेदार को लापता बताना चाहे तो वह कोतवाली थाने में संपर्क कर सकता है. 

पुलिस का कहना है कि हर संभव कोशिश की जा रही है ताकि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके. यह वारदात महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है.