मुंबई: धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 15 दिन बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बनाया. खास बात यह रही कि फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिला, क्योंकि यश की फिल्म टॉक्सिक को आगे बढ़ा दिया गया.
तीसरे गुरुवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है. 15वें दिन फिल्म ने लगभग 17.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह आंकड़ा 14वें दिन की कमाई 20.10 करोड़ रुपये से करीब 12 प्रतिशत कम है. हालांकि, तीसरे हफ्ते में इस तरह की गिरावट सामान्य मानी जाती है. देशभर में 17 हजार से ज्यादा शोज के साथ फिल्म अब भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है.
फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब तक करीब 937.32 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,122.17 करोड़ रुपये हो गया है. इतना ही नहीं, फिल्म ने बेहद कम समय में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. साथ ही, यह दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और 2026 की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है.
धुरंधर 2 को सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है.
हालांकि इन भाषाओं में कमाई सीमित रही, लेकिन कुल कलेक्शन में इसका योगदान जुड़ता गया.
फिल्म में रणवीर सिंह अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ इस फिल्म अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और कई बड़े हिट कलाकार शामिल हैं. इन सभी कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म को और मजबूत बनाया है. कई किरदार पहले पार्ट से जुड़े हुए हैं, जिससे कहानी की निरंतरता बनी रहती है.