बिहटा: बिहार की राजधानी पटना के पास बिहटा में एक दुखद सड़क हादसा हुआ. एक ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी. इस भयानक दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दो लोगों के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे. वे सभी भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले थे.
मिली जानकारी के मुताबिक मनेर में मखदूम शाह यहिया के सालाना उर्स में दुआ करके लौट रहे छह लोगों की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई. यह घटना रविवार सुबह 3 बजे बिहटा के लेखन टोला के पास हुई. आरा के आठ लोग एक टेम्पो में घर लौट रहे थे. बिहटा के लेखन टोला के पास टेम्पो की एक ट्रक से टक्कर हो गई.
Patna, Bihar: A tragic accident in Bihta claimed six lives after an auto collided with a speeding truck near Lakhantola Bridge. The impact was so severe that the vehicle was completely torn apart, killing all passengers on the spot. Two others were reported injured. Police… pic.twitter.com/6zLORHxEel
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) February 1, 2026
टेम्पो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई. बिहटा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कुछ शव ऑटो-रिक्शा में फंस गए थे और उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई वह भी मौके पर पहुंची. इलाज के लिए घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इसके साथ ही सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ऐसी ही आज एक और बक्सर-पटना फोर-लेन हाईवे पर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुखद हादसा रविवार सुबह बक्सर जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में चंदा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ. मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
यह हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से नष्ट हो गई, मलबे के ढेर में बदल गई. तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.