menu-icon
India Daily

जिस गांव में रहते हैं खेसारी लाल, वहीं मचा खूनी खेल, आशिकी में 3 लोगों को प्रेमी ने काट डाला

बिहार के छपरा में बीती रात हुई तिहरे हत्याकांड ने सबके मन को दहला कर रख दिया. यहां घानाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह और उनकी दोनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला किया. जहां तीनों की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में मृतक घायल पत्नी का इलाज जारी है. आरोपियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पिता अपने दोनों बच्चियों को लेकर घर की छत पर सो रहे थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है

India Daily Live
जिस गांव में रहते हैं खेसारी लाल, वहीं मचा खूनी खेल, आशिकी में 3 लोगों को प्रेमी ने काट डाला
Courtesy: Social Media

बिहार के छपरा भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव आते हैं, उसी गांव में देर रात खून की होली खेली गई. एक साथ तीन लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. छत पर सो रहे परिवार को अपराधियों ने निशाना बनाया है. यहां एक परिवार के तीन लोगों पिता और उनकी दो बेटियों को अपराधी ने धारदार हथियार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी है. इस दौरान हमलावरों ने घर के भीतर सो रही महिला और बच्चों पर भी अटैक किया लेकिन वह सभी बच गए.

छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के घानाडीह गांव एक निवासी तारकेश्वर सिंह अपने दोनों बच्चियों के साथ छत पर सो रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उन तीनों पर हमला कर दिया. जहां मौके पर ही बाप-बेटियों की मौत हो गई. फिर हमलावरों ने घर की महिला और छोटे बच्चों को मारना चाहा लेकिन वे नाकामयाब रहे. इस घटना में मृतक तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी घायल हैं.

खेसारी लाल के गांव में खून की खोली

पुलिस ने शुरूआती जांच में पाया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है. इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनसे पूछताछ चल रही है. यह मामला धनाडीह गांव की है, जहां पिता और उसकी दो पुत्री की धारदार हथियार से मार-मार कर हत्या कर दी गई है.

 आशिकी में 3 लोगों को प्रेमी ने काट डाला

पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह महिला के मौखिक बयान के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है. जिनसे गहन पूछताछ की जा रही. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवकों ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक की बड़ी बेटी से कई प्रेस प्रसंग चल रहा था. जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी तो सभी में गुस्सा फूट पड़ा था. दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया था. कहा जा रहा है कि इसी कारण हत्या हुई है. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जहां उससे पूछताछ हो रही है.