T20 World Cup 2026

'मेरी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सके तो मैं हाजिर हूं...' तेज प्रताप यादव का दावा

Pilot Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने कहा, 'मैंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और देश सेवा के लिए तत्पर हूं. देश के लिए जान देना भी मेरे लिए सौभाग्य होगा.' उन्होंने देशभक्ति का जज्बा दिखाया.

social media
Anvi Shukla

Pilot Tej Pratap Yadav: भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान और पीओके में हड़कंप, देश में जोश और गर्व की लहर दौड़ गई. ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी देशभक्ति जाहिर की है. तेज प्रताप ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और अगर यह ट्रेनिंग देश के काम आती है, तो वे खुद को सौभाग्यशाली समझेंगे.

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पायलट यूनिफॉर्म वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – 'पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर वक्त देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग पूरी की है और देश के लिए अपनी जान कुर्बान करना मेरे लिए सौभाग्य होगा. जय हिंद..'

भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर'

बता दें कि बुधवार तड़के भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर जोरदार मिसाइल हमले किए. इस कार्रवाई में नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया.

सैन्य सूत्रों के अनुसार, मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के 'मरकज तैयबा', बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के 'मरकज सुभान अल्लाह', सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन की फैसिलिटी और बरनाला में मरकज अहले हदीस’ पर हमले किए गए. इसके अलावा, मुजफ्फराबाद के शावई नाला स्थित आतंकी शिविर को भी निशाना बनाया गया.

देश की सुरक्षा में उठाया गया बड़ा कदम

भारत की इस कार्रवाई के बाद देशभर में एक बार फिर सेना पर गर्व का भाव देखा जा रहा है. आम नागरिकों से लेकर राजनीतिक नेताओं तक सभी ने सेना के इस साहसिक कदम की सराहना की है. तेज प्रताप यादव का यह बयान भी देशप्रेम की भावना को और मजबूत करता है.