menu-icon
India Daily

PM Modi Bihar Rally: बिहार की रैली में गरजे PM नरेंद्र मोदी, कहा - 'पाकिस्तानी एयरबेस मिनटों में तबाह, यही है नए भारत की ताकत'

PM Modi Bihar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक रैली में कहा कि भारतीय सेना ने मिनटों में पाकिस्तानी एयरबेस को तबाह कर दिया, जो पहलगाम हमले का बदला लेने का वादा पूरा करने और नए भारत की ताकत दिखाने का प्रतीक है.

anvi shukla
Edited By: Anvi Shukla
PM Modi Bihar Rally: बिहार की रैली में गरजे PM नरेंद्र मोदी, कहा - 'पाकिस्तानी एयरबेस मिनटों में तबाह, यही है नए भारत की ताकत'
Courtesy: social media

PM Modi Bihar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के करकट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया. उन्होंने खुलकर कहा कि भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस और आतंकी ठिकानों को मिनटों में तबाह कर दिया. पीएम मोदी के इस बयान ने न सिर्फ पाकिस्तान को चेताया बल्कि एक नए भारत की सैन्य शक्ति का भी प्रदर्शन किया.

प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती से याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी वादा किया था कि 'पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया जाएगा और अब, वह उसी बिहार की धरती से घोषणा कर रहे हैं कि 'आतंकी मुख्यालयों को धूल में मिला दिया गया है.' 'पाकिस्तानी सेना, जो आतंकियों को पनाह देती थी, आज घुटनों पर है. हमारे सैनिकों ने एक ही झटके में उनके कई एयरबेस और आतंकी अड्डे नेस्तनाबूद कर दिए. यह है नया भारत, और यही है उसकी ताकत,' – पीएम नरेंद्र मोदी, करकट रैली में.

'ऑपरेशन सिंदूर' ने दिखाया भारत का दम

पीएम मोदी ने इस मौके पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान भारत की नई नीति और स्पष्ट दृष्टिकोण का परिचायक है. उन्होंने कहा कि अब भारत आतंक का जवाब सीधी कार्रवाई से देता है, और वह भी दुश्मन की जमीन पर.

नया भारत, नई नीति

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह 21वीं सदी का भारत है, जो बातों में नहीं, बल्कि कार्रवाई में विश्वास करता है. 'अब आतंकियों को भारत की सीमा में घुसने से पहले 100 बार सोचना पड़ेगा,' उन्होंने कहा.

राजनीतिक सन्देश भी स्पष्ट

रैली में पीएम मोदी ने विरोधी दलों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि 'जो लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते थे, उन्हें अब भी भारतीय सेना की बहादुरी पर संदेह है. वे न तो देश का सम्मान करते हैं और न ही शहीदों का.'