menu-icon
India Daily

क्या आज गिरफ्तार हो जाएंगे 'खान सर' या दायर होगी जमानत याचिका? पटना कोचिंग फायरिंग मामले में क्या है अपडेट

बिहार के फेमस टीचर खान सर के वकील आज अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दायर कर सकते हैं. वहीं दूसरी ओर रोशन सर की जमानत अर्जी पर भी आज सुनवाई होनी है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
क्या आज गिरफ्तार हो जाएंगे 'खान सर' या दायर होगी जमानत याचिका? पटना कोचिंग फायरिंग मामले में क्या है अपडेट
Courtesy: X (@gharkekalesh)

बिहार के फेमस टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित उनके कोचिंग सेंटर पर हुए हमले को लेकर आज पटना के सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी है. आज का दिन खान सर के लिए काफी अहम है क्योंकि उनके वकील अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकते हैं. 

पटना की अदालत में आज खान सर के कोचिंग में काम करने वाले दो गार्डों की जमानत अर्जियों पर भी सुनवाई होनी है. कोर्ट द्वारा आज सुनाया गया फैसला ही आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी. इस मामले पर आज का दिन इसलिए भी काफी खास है क्योंकि रोशन सर की जमानत अर्जी पर भी आज ही फैसला होना है.

कई मामलों पर होगी सुनवाई

खान सर के कोचिंग पर हुई गोलीबारी के मामले में आज सिविल कोर्ट में कई कानूनी कार्रवाइयां होनी हैं. खबरों के मुताबिक, खान सर आज अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर सकते हैं. उनके खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई की अटकलों के बीच, इस मामले में उनके कोर्ट में पेश होने की भी उम्मीद है. वहीं रोशन सर की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होनी है. जिसके बाद यह तय होगा कि उन्हें राहत मिलेगी या वे न्यायिक हिरासत में बने रहेंगे. उनके अलावा खान सर के दो गार्डों की जमानत पर भी सुनवाई होनी है. खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोपों  के सिलसिलें में एफआईआर दर्ज की गई. जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी की संभावना है.

दो गुट में बटें छात्र

खान सर के स्टूडेंट्स ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं दूसरी ओर रोशन सर के समर्थक भी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर रहे हैं. उनके स्टूडेंट्स द्वारा लगातार खान सर की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. कुल मिलाकर पटना के छात्र एक बार फिर से दो गुट में बट गए  हैं. खान सर के कोचिंग के बाहर छात्रों का लगातार जमावड़ा लगा हुआ है. छात्र क्लास बंद होने की वजह से नाराजगी जता रहे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.