menu-icon
India Daily

बिहार: मुजफ्फरपुर में अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में आग लग गई. यह आग अस्पताल के ICU यूनिट में लगी, जिसमें करीब 20 लोगों की मौत हो गई.

Shilpa Shrivastava
बिहार: मुजफ्फरपुर में अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत
Courtesy: Pinterest

बिहार: दिल्ली अग्निकांड के ठीक एक ही बाद बिहार में बड़ा हादसा हो गया है. बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में करीब 20 मरीजों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक अस्पताल में आग लगने से लगने से करीब 20 लोगों की जान चली गई. 

बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 3 बजे लगी और अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई. अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में तीन मरीज भी हैं, जिनकी मौत ICU में धुआं भर जाने के कारण हुई. बता दें कि आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. 

20 लोगों को निकाला गया बाहर:

अधिकारियों ने बताया कि हादसे वाली जगह से करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. साथ ही आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. उनका मानना है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. बता दें कि जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. सभी मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. 

 

खबर अपडेट हो रही है...