बिहार में आज आखिरी चरण के मतदान के साथ विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए. मतदान संपन्न होते ही बिहार चुनावों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. इंडिया डेली ने भी बिहार चुनावों को लेकर AI आधारित Exit Poll कराया है.
इस सर्वे में बिहार की 243 सीटों में से NDA 140 से 170 सीट जीतकर बिहार में सरकार बनाता नजर आ रहा है. NDA के अंतर्गत BJP को 70 से 90, नीतीश कुमार की JDU को 30 से 40 सीट, HAM को 2 से 5 चिराग पासवान की LJP(R) को 14 से 18 और RLM 3 से 4 सीट मिलने की उम्मीद है.
महागठबंधन की बात करें तो उसे 60 से 90 सीटें मिलने की उम्मीद हैं. इसमें RJD को 55 से 70, कांग्रेस को 7 से 12, मुकेश सहनी की VIP को 4 से 5, CPI(ML) 4 से 8, CPI(M) को 0 से 01, CPI को 0 से 01, लेफ्ट को 04 से 10 सीट मिलने की उम्मीद है.
प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 03 से 05 सीट, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 01 से 04 और अन्य को 02 से 04 सीट मिलने की उम्मीदें.
NDA -44 से 50 प्रतिशत
महागठबंधन- 34 से 40 प्रतिशत
अन्य- 16 से 40 प्रतिशत
आइए जानते हैं India Daily AI Exit Poll की बड़ी बातें-
सवाल 1. AI के मुताबिक ज्यादा वोटिंग का फायदा किसे होगा?
A. महागठबंधन 24%
B. NDA 47%
C. जनसुराज 03 से 04%
D. पता नहीं 25 से 26%
सवाल. 2 वोटिंग का सबसे बड़ा मुद्दा क्या था ?
A. SIR 27%
B. भ्रष्टाचार 2%
C. कानून व्यवस्था 27%
D. पलायन 4%
E. मुफ्त की योजना 30%
F. सरकार का काम 10%
सवाल.3 महिलाओं ने किस मुद्दे पर ज्यादा वोटिंग की है?
A. 10 हजार की मदद 70%
B. हर घर रोजगार 8%
C. शराबबंदी 10%
D. कानून व्यवस्था 12%
सवाल 4. क्या नीतीश कुमार की सेहत JDU के लिए चुनाव का एक फैक्टर था?
A. हां 70%
B. नहीं 22%
C. कह नहीं सकते 8%
सवाल 5. क्या नीतीश कुमार की सेहत NDA के लिए चुनाव का एक फैक्टर था?
A. हां 40%
B. नहीं 34%
C. कह नहीं सकते 26%
सवाल.6 महागठबंधन में सीट को लेकर खींचतान का किसे कितना फायदा हुआ?
A. BJP 70%
B. JDU 20%
C. कांग्रेस 3%
D. RJD 0.6%
E. VIP 02.4 से 04.4%
F. JSP 2 से 4%
सवाल 7 इस चुनाव में पी.के. क्या बनकर उभरेंगे?
A. किंगमेकर 06%
B. वोट कटवा 74%
C. कह नहीं सकते 20%
सवाल 8 क्या पी.के. ने जनता की नजर में चुनाव ना लड़ कर गलती की?
A. हां 40%
B. नहीं 30%
C. कह नहीं सकते 30%
सवाल 9 नीतीश के कामकाज से जनता कितनी खुश?
A. बहुत खुश 16%
B. सामान्य 40%
C. खुश नहीं 24%
D. कह नहीं सकते 20%
सवाल 10 अगर NDA जीतती है तो नीतीश सीएम होंगे?
A. हां 90%
B. नहीं 04%
C. कह नहीं सकते 06%
सवाल 11 JDU का प्रदर्शन पिछले चुनाव के मुकाबले कैसा रहेगा?
A. बेहतर 30%
B. खराब 30%
C. कह नहीं सकते 40%
सवाल 12 मैथिली ठाकुर को चुनाव लड़ाने का फैसला कितना सही, कितना गलत?
A. सही 27%
B. गलत 23%
C. कह नहीं सकते 50%
सवाल 13 तेजप्रताप तेजस्वी का कितना नुकसान करेंगे?
A. बहुत ज्यादा 70%
B. सामान्य 10%
C. कुछ नहीं 05%
D. कह नहीं सकते 15%
सवाल 14 जनता की नजर में सरकार का सबसे अच्छा काम ?
A. विकास 15%
B. फ्री की योजना 40%
C. कानून व्यवस्था 40%
D. शराबबंदी 05%
सवाल 15 मोकामा की घटना का नकारात्मक असर किसको होगा?
A. NDA 30%
B. महागठबंधन 20%
C. फर्क नहीं पड़ेगा 40%
D. कह नहीं सकते 10%
सवाल 16 बिहार की जनता मुख्यमंत्री के तौर पर किसे पसंद करेगी?
A. नीतीश कुमार 44%
B. तेजस्वी यादव 24%
C. सम्राट चौधरी 03%
D. विजय सिन्हा 03%
E. प्रशांत किशोर 09%
F. अन्य 17%
सवाल 17 सीमांचल में औवसी का असर कितना होगा?
A. बहुत ज्यादा 40%
B. सामान्य 30%
C. कुछ भी नहीं 16%
D. कह नहीं सकते 14%
सवाल 18 बिहार चुनाव में मोदी कितना बड़ा फैक्टर होंगे?
A. बहुत बड़ा 74%
B. सामान्य 16%
C. कोई फैक्टर नहीं 07%
D. कह नहीं सकते 03%