menu-icon
India Daily

'आध्यात्मिक पथ पर चल रहा हूं...', राजनीति में आने के सवाल पर बोले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का सोशल मीडिया पर वीडियो आया है. इस वीडियो में वह अध्यात्म की बात करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बात कर रहे हैं. एक यूजर ने निशांत कुमार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लगता है तेज प्रताप और निशांत एक ही कुटिया में रहते हैं.

India Daily Live
'आध्यात्मिक पथ पर चल रहा हूं...', राजनीति में आने के सवाल पर बोले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार
Courtesy: Social Media

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि वह किसी अन्य दृष्टिकोण से बाहर नहीं निकले हैं. वह अध्यात्मिक दृष्टिकोण से बाजार में खरीदारी करने निकले हैं. उनके इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करके चुटकी लेते भी नजर आ रहे हैं.

नीतीश कुमार के बेटे के राजनीतिक भविष्य को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है. बिहार के राजनीतिक गलियारे में जब भी ये बात उठती है कि नीतीश की राजनीतिक विरासत और JDU को उनके बेटे निशांत संभालेंगे लेकिन इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती.

हरे रामा, हरे कृष्णा सुनने के लिए स्पीकर खरीदने आया हूं- निशांत कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार सफेद कार से बाजार में खरीदारी करने आए थे. इस दौरान जाते वक्त मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा-  'मैं   से आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आया हूं. मोबाइल पर हरे रामा, हरे कृष्णा सुनता हूं तो उसके लिए स्पीकर खरीदने आया हूं ताकि और अच्छे से सुन सकूं."

रिपोर्टर ने जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल किया तो वह बिना जवाब दिए ही गाड़ी में बैठकर चले गए.

यूजर्स ने क्या कहा?  

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- लगता है तेज प्रताप यादव और निशांत कुमार एक ही कुटिया में समय बिताते हैं.  एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि तेजू भैया का चेला लगता है.

राजनीति से दूर रहते हैं निशांत      

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति से दूर रहते हैं. उन्हें शायद ही किसी राजनीतिक कार्यक्रमों में देखा जाता हो. वह मीडिया से भी बहुत कम बातचीत करते हैं. जब भी उनसे राजनीति को लेकर कोई प्रश्न किया जाता है तो वह उस प्रश्न का जवाब देने से मना कर देते हैं.  राजनीतिक विश्लेषकों का मानना  है कि नीतीश कुमार सामाजिक सरोकार की विचारधारा वाले राजनीतिज्ञ हैं, इसलिए वह बेटे को राजनीति में प्रमोट नहीं कर रहे.