menu-icon
India Daily

'अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा खो चुकी है BJP, अपना रही गंदे चुनावी हथकंडे', आरजेडी के प्रवक्ता ने लगाया बड़ा आरोप

Bihar Politics: राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए यह दावा किया है कि पार्टी को अब अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है इसलिए चुनाव में वोट लाने के लिए वह अब तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.  

India Daily Live
'अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा खो चुकी है BJP, अपना रही गंदे चुनावी हथकंडे', आरजेडी के प्रवक्ता ने लगाया बड़ा आरोप

Bihar Politics: आरजेडी के पूर्व विधायक और प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने बीजेपी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. ऋषि मिश्रा का कहना है कि बीजेपी को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर से भरोसा खो दिया है इसलिए पार्टी अब वोट पाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है. बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी के लिए वोट लाने का काम अब ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बातचीत करते हुए आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ने अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा खो दिया है. ऐसा लगता है कि उन्हें एहसास हो गया है कि वह पार्टी के लिए वोट नहीं ला पाएंगे. इसलिए अब वह ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग पर भरोसा जता रहे हैं.

आरजेडी एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग की तलाशी और फिर एक दिन बाद ही राजद नेता और कथित रेत खनन माफिया सुभाष यादव के खिलाफ ईडी की छापेमारी के बाद आरजेडी नेता का यह बयान सामने आया है.

'अजीत पवार के खिलाफ छापेमारी की जाए'

ऋषि मिश्रा ने इस दौरान बीजेपी की उस दलील को भी खारिज कर दिया जिसमें बीजेपी का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियां बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के अपना काम कर रही हैं और विपक्षी दलों के नेता भ्रष्टाचार के कारण जाल में फंस रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर सब निष्पक्ष है तो अजीत पवार के खिलाफ भी छापेमारी की जाए जिन पर पिछले साल पीएम मोदी ने खुद 70 हजार करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगाया था.