WTC 2025 Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा सीजन चल रहा है, जिसका फाइनल 11 जून 2025 को इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से टेस्ट जीतकर WTC प्वाइंट टेबल में खलबली मचा दी है. वो छठे से सीधा चौथे नंबर पर पहुंच गई है. उसने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है.
रावलपिंडी टेस्ट से पहले तक बांग्लादेश का पीसीटी 35.0 का था, जो अब बढ़कर 45.83 का हो गया है. इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर थी, उस वक्त साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड उससे आगे थीं, लेकिन अब बांग्लादेश इन बड़ी टीमों को पीछे छोड़ चुकी है. अब बांग्लादेश से आगे भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं.
बैक टू बैक जीते 2 टेस्ट
बांग्लादेश ने बैक टू बैक दो टेस्ट मुकाबले जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री करने की उम्मीद जिंदा रखी हैं. बांग्लादेश के पास 6 मैचों में 3 जीत के दम पर 33 प्वाइंट हैं, जबकि पीसीटी (Points Percentage System) 45.83 का है.
Bangladesh's historic series win against Pakistan has helped them jump over England, Sri Lanka, and South Africa in WTC Points Table.
— Cricket.com (@weRcricket) September 3, 2024
Before this win, they had a point percentage of 40, which has now increased to 45.83%. #WTC2025 pic.twitter.com/LfvCZYW6W5
टॉप 3 टीमें कौन हैं?
1. भारत- टीम इंडिया 68.51 पीसीटी के साथ नंबर एक पर काबिज है.
2. ऑस्ट्रेलिया- इस टीम के पास 62.5 पीटीसी है.
3. न्यूजीलैंड- कीवी टीम का पीटीसी 50.0 का है.