menu-icon
India Daily

WTC 2024 Points Table: नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया, क्या अब भी फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें समीकरण

WTC 2024 Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. जानिए क्या है पूरा समीकरण..

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
WTC 2024 Points Table: नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया, क्या अब भी फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें समीकरण

WTC 2024 Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2024 का फाइनल किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा? ये सवाल हर क्रिकेट फैंस के मन में है. अधिकतर फैंस की चाहत होती है कि जब भी आईसीसी का कोई भी फाइनल हो, उसमें भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हों, क्योंकि जब भी यह दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान में होती हैं तो क्रिकेट को रोमांच कहीं ज्यादा बढ़ जाता है. क्या इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हमें इन दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग देखने मिल सकती है? चलिए समीकरण समझ लेते हैं. 

भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की स्थिति फिलहाल क्या है?

दरअसल, फिलहाल WTC 2024 Point Tabel में 56.25 के परसेंटेज पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर भारत है, जिसके पास 54.16 की परसेंटेज पॉइंट्स है. वहीं पाकिस्तान अंक तालिका में छठे नंबर पर है, उसके पास 36.66 परसेंटेज पॉइंट्स हैं. इस कंडीशन को देखकर तो यही लगता है कि खिताबी जंग के फिलहाल जो प्रबल दावेदार हैं, वो भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं, लेकिन अभी इस चक्र में सभी टीमों के काफी मैच बाकी हैं. इसलिए कभी भी समीकरण पलट सकते हैं. हम जान लेते हैं कि आखिर कैसे भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल हो सकता है...आगे समझते हैं...

कैसे तय होती है टॉप 2 टीमों की रैंकिंग

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हर टीम को कम से कम 6 सीरीज खेलनी होती हैं, लेकिन हर एक टीम के मैचों की संख्या अलग-अलग होती है. हमने देखा भी है कि किसी सीरीज में 2 ही टेस्ट मैच होते हैं, तो किसी में यह संख्या 5 तक भी जाती है. अगर ऐसे में टोटल पॉइंट्स के आधार पर रैंकिंग बनाई जाती तो उन टीमों का पलड़ा भारी रहता, जो अधिक से अधिक मैच खेलती हैं, इस कंडीशन से बचने के लिए ICC रैंकिंग के लिए परसेंटेज पॉइंट्स को अहमियत दी है, जिसके आधार पर ही नंबर और नंबर 2 की रैंक डिसाइड होती है. फिर उनके बीच खिताबी जंग होती है.

पाकिस्तान के कितने चांस

मौजूद चक्र में पाकिस्तान ने 5 मैच खेले हैं. इनमें से दो में उसे जीत मिली है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है.  पाकिस्तान के पास 22 अंक हैं.  36.66 फीसदी परसेंटेज प्वाइंट के साथ वह फाइनल की रेस में बनी हुई है, क्योंकि अंक तालिका में शीर्ष छह टीमों के बीच अंक प्रतिशत का फासला बेहद कम है, इसलिए पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है. 

भारत के कितने चांस

मौजूदा चक्र में टीम इंडिया ने 4 मैच खेले हैं. भारत ने अभी सिर्फ साउथ अफ्रीका का दौरा किया है.  4 मैचों में उसके पास 26 अंक हैं और 54.16 परसेंटेज प्वाइंट हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के बाद  प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. उसने 2 मैच जीते हैं, जबकि 1 में हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रा भी रहा है. टीम इंडिया पिछले 2 सीजन फाइनल में पहुंची थी और इस बार भी वह फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार दिख रही है. 

किस कंडीशन में हो सकता है भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके लिए पाकिस्तान टीम को सबसे ज्यादा मेहनत करनी होगी. उसे अपने अगले मैचों में अधिकतर जीत दर्ज करनी है, जबकि ये भी दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया अपनी अगली सीरीज हार जाए. फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का नंबर और नंबर 2 पर रहना बेहद जरूरी है, अगर ऐसा हो जाता है तो फाइनल में यह दोनों टीमें भिड़ सकती हैं, लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला.