AUS vs PAK: 'विदाई हो तो ऐसी'...Warner के सजदे में झुकी 'दुनिया', आंखों से बहने लगे आंसू


Bhoopendra Rai
06 Jan 2024

ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज

    ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है.

तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से जीत

    सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. डेविड वार्नर ने अपना फेयरवेल टेस्ट खेला.

डेविड वॉर्नर

    टेस्ट करियर के आखिरी मैच में डेविड वॉर्नर ने बढ़िया खेल दिखाया और दोनों पारियों में 91 रन बनाए.

दर्शकों ने लुटाया प्यार

    जब डेविड वार्नर दूसरी पारी में 57 रन बनाकर लौट रहे थे तो दर्शकों ने स्टेडियम में खड़े होकर तालियां बजाईं.

विदाई हो तो ऐसी

    स्टेडियम में मौजूद दर्शक और विरोधी टीम के खिलाड़ी भी वॉर्नर के सम्मान में तालियां बजाते दिखे.

सजदे में झुकी दुनिया

    एक खिलाड़ी की दुनिया उसे फैंस होते हैं. जब वॉर्नर वापस लौट रहे थे तो उनसे सजदे में पूरी दुनिया झुकी और दिग्गज को सलाम किया.

छलक गए आंसू

    मैच के बाद डेविड वॉर्नर ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक गए.

हर कोई देखने को बेताब था

    वॉर्नर जब आखिरी पारी के बाद मैदान से वापस ड्रेसिंग रूप की तरफ जा रहे थे तो हर कोई उन्हें देखने को बेताब दिखा, क्योंकि वह भी टेस्ट की जर्सी में नहीं दिखेंगे.

13 साल तक खेले

    डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं.

टेस्ट में 8695 रन

    डेविड वार्नर ने टेस्ट करियर में 112 मैच खेले और 8795 रन बनाए. उनके नाम 26 शतक, 3 दोहरे शतक और 37 अर्धशतक हैं.

44.82 का औसत, 70.20 का स्ट्राईक रेट

    डेविड वार्नर का टेस्ट में 44.82 का औसत, 70.20 का स्ट्राईक रेट है. वह 1032 चौके और 69 छक्के जड़े चुके हैं.

भरपाई आसान नहीं

    डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के सफल ओपनर्स में शुमार हैं, लेकिन अब वॉर्नर दौर खत्म हो गया है. उनकी भरपाई करना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा.

More Stories