Wriddhiman Saha: भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा चर्चा में हैं. घरेलू क्रिकेट में उनकी घर वापसी हो गई है. त्रिपुरा के साथ दो साल के कार्यकाल के बाद वो अपनी पुरानी टीम बंगाल में लौट आए हैं. उन्होंने 2007 से 2022 तक बंगाल के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेला था, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ( सीएबी ) के एक अधिकारी के साथ सार्वजनिक विवाद के बाद उन्होंने त्रिपुरा का रुख किया था. फिर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के कहने पर वो वापस टीम में लौटे हैं.
साहा इसलिए त्रिपुरा की टीम में गए थे, क्योंकि उन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के एक अधिकारी ने साल 2022 में रणजी ट्रॉफी मैचों को छोड़ने के लिए बहाने बनाने का आरोप लगाया था. ये विवाद खूब गरमाया था. अब वापस बंगाल में लौटकर साहा ने कहा एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैं टीम को प्रमुख टूर्नामेंट जीतने में मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा. साहा आगामी रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट पर फोकस करना चाहते हैं. उनका कहना है कि वो बंगाल के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं.
'I want to help Bengal in any capacity possible'
Wriddhiman Saha puts his past issues with Bengal behind him as he returns to the state he represented from 2007 to 2022
👉 https://t.co/t8xxlu1rXv pic.twitter.com/RygbbfnAw1— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 13, 2024Also Read
सीएबी के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने साहा की वापसी का स्वागत किया और भारत के लिए 40 टेस्ट के उनके प्रभावशाली रिकॉर्ड की सराहना की. गांगुली ने कहा, "जब साहा टीम में होते हैं, तो वे हमेशा अपना 200 प्रतिशत देते हैं. हम घरेलू क्रिकेट पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इस बार हमारी टीम बहुत अच्छी है.'
संन्यास पर क्या बोले रिद्धिमान साहा ?
उम्र और संन्यास के बारे में पूछे जाने पर साहा ने कहा, 'मेरे लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है. जब तक मैं इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित हूं. मैं खेलना जारी रखूंगा. अभी मेरे पास संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है. जब भी मैं खेल छोड़ने के बारे में सोचूंगा, मैं खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लूंगा'
टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं साहा
रिद्धिमान साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 09 वनडे खेले हैं. 40 टेस्ट मैच में उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक के साथ 1353 रन बनाए हैं. उन्होंने 136 फर्स्ट क्लास और 116 लिस्ट ए मैच के साथ 255 टी-20 मैच भी खेले हैं.