menu-icon
India Daily

WPL 2024: मंधाना-पेरी की आंधी में उड़ी यूपी वारियर्स, RCB ने को मिली तीसरी जीत

WPL 2024: RCB vs UP Warriorz: लीग के 11 वें मुकाबले में RCB के कप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर बोला. वहीं उनके साथ एलिसे पेरी ने भी अच्छे तरीके से दिया. जिसके दम पर RCB को 23 रनों से जीत मिली.

India Daily Live
WPL 2024: मंधाना-पेरी की आंधी में उड़ी यूपी वारियर्स, RCB ने को मिली तीसरी जीत

WPL 2024: RCB vs UP Warriorz: वीमेंस प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में RCB की कप्तान स्मृति मंधाना की ऐसी आंधी चली की यूपी वारियर्स उसी में उड़ चली. स्थिति ऐसी आई कि अंत में यूपी को 23 रनों से हार का सामना पड़ा. 

मंधाना-पेरी की चली आंधी

यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. RCB की इस पारी में कप्तान स्मृति मंधाना ने आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने 50 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं एलिसे पेरी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली. 

यूपी को 23 रनों से मिली हार

199 रनों के पहाड़ सा लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की ओर से कप्तान एलिसा हीली ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दीप्ती शर्मा ने 33 रनों की पारी खेली. इस पारी के बदौलत यूपी वारियर्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी और अंतत: यूपी को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यूपी की ओर से सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, आशा शोभना ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. 

05 मार्च को दिल्ली बनाम मुंबई

लीग के 11वें मुकाबले में RCB को मिली जीत ने उसको प्वाइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि यूपी वारियर्स पांच में से 2 मैच जीतकर चौथे पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स चार में से तीन मैच जीतकर पहले नंबर पर है. कल यानी 05 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 12वां मुकाबला खेला जाएगा.