WPL 2024: इन दिनों देश में विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का रोमांच है. हर दिन चौके-छक्कों की बारिश हो रही है. रोज रिकार्ड टूट और बन रहे हैं. इस लीग के 12वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई की टीम को 29 रनों से हरा दिया. दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 38 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली और इतिहास रच दिया. वे अब इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने 31 साल की उम्र में नेट सीवर ब्रंट को पछाड़ा है.
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग के नाम अब WPL के इतिहास में 14 मैचों में 546 रन हो चुके हैं. उन्होंने 5 अर्धशतक जमाए हैं. हाई स्कोर 72 रन है. वे अब तक 10 छक्के और 74 चौके लगा चुकी हैं. खास बात ये है कि इस बल्लबाज ने 45 की औसत से रन बनाए हैं. उनका स्ट्राईक रेट 132.52 का रहा.
🚨 Milestone Alert 🚨
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 5, 2024
Meg Lanning becomes the first player ever to reach 5⃣0⃣0⃣ runs in #TATAWPL 👏👏
Live 💻📱https://t.co/NlmvrPq6yj#TATAWPL | #DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/o3GCqbIFbK
मेग लैनिंग ने इससे पहले गुजरात जायंट्स के खिलाफ 41 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए थे और टी20 में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वालीं प्लेयर बनी थीं. उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज बैटर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया. डिवाइन ने टी20 में अपने 9000 रन 297 पारियों में बनाए थे, जबकि मेग लेनिंग ने 289 पारियों में ही यह कमाल कर दिखाया है.
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मेग लैनिंग का बल्ला खूब चला. उन्होंने 9 मैचों में 345 रन बनाए थे. इस दौरान 2 फिफ्टी भी जमाई थीं. इस सीजन लैनिंग ने अभी तक 5 मैचों में 201 रन बना चुकी हैं. 3 फिफ्टी जमाई हैं.