menu-icon
India Daily

WI vs ENG 1st ODI: सैम करन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, शाई होप ने दिया बड़ा जख्म

WI vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर सैम करन अब वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
WI vs ENG 1st ODI: सैम करन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, शाई होप ने दिया बड़ा जख्म

WI vs ENG 1st ODI: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है. पहले ही मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 325 रन बनाए थे, जबाव में विंडीज ने 6 विकेट खोकर 48.5 ओवरों में टारगेट हासिल कर लिया. इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर सैम करन को खूब मार पड़ी. उन्होंने 9.5 ओवरों में 98 रन लुटा दिए. इस प्रदर्शन के चलते उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. 

शाई होप ने की करन की कुटाई

दरअसल, आखिरी दो ओवरों में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी. कप्तान जोस बटलर ने 49वां ओवर सैम करन को दिया. इस ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया. फिर वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप ने अलगी 4 गेंदों में से तीन पर छक्के लगा दिए. दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने शतक पूरा किया और तीसरे छक्के की मदद से मैच जीत लिया. करन को खूब मार पड़ी और वह इंग्लैंड की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

स्टीव हार्मिसन से भी आगे निकले सैम करन

सैम करन ने पहले  यह रिकॉर्ड स्टीव हार्मिसन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2006 में श्रीलंका के खिलाफ लीड्स में खेल गए मुकाबले में अपने 10 ओवर में 97 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं हासिल किया था. 

बास डी लीडे ने लुटाए हैं सबसे ज्यादा 115 रन

अगर ओवरऑल वनडे में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज की बात करें तो यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के बास डी लीड के नाम दर्ज है, जिन्होंने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दस ओवरों में 115 रन लुटाए थे. उन्हें 2 विकेट मिले थे. 

कौन हैं सैम करन

सैम करन इंग्लैंड के स्टार युवा खिलाड़ी हैं. वह गेंद और बल्ले से कमाल करने की क्षमता रखते हैं. यह खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुका है. 24 टेस्ट में 47 विकेट और 815 रन हैं. 30 वनडे में 456 रन बनाए और 30 विकेट लिए. वहीं 41 टी20 मैचों में 135 रन बनाए और 43 शिकार किए हैं.