menu-icon
India Daily

'किस ब्रांड का गांजा लिया वांगा, हर रोज कम से कम 4 पैड्स', एनिमल में पीरियड्स पर रणबीर कपूर के डायलॉग से भड़के फैंस

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन और रणबीर कपूर और बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना के शानदार अभिनय से सजी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म में पीरियड्स को लेकर एक डायलॉग चर्चा का विषय बना हुआ है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
'किस ब्रांड का गांजा लिया वांगा, हर रोज कम से कम 4 पैड्स', एनिमल में पीरियड्स पर रणबीर कपूर के डायलॉग से भड़के फैंस

Animal Film: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन और रणबीर कपूर और बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना के शानदार अभिनय से सजी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड 360 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. लोगों को फिल्म की कहानी, एक्टिंग, सिनेमैटोग्राफी सब कुछ पसंद आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद एक डायलॉग की वजह से फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

पीरियड्स पर फिल्म के डायलॉग पर भड़के फैंस

आपको बता दें कि यह फिल्म ए रेटेड मूवी है जिससे साफ है कि यह केवल एडल्ट्स के लिए बनाई गई फिल्म है. दरअसल फिल्म में पीरियड्स को लेकर एक डायलॉग है जो काफी चर्चा में है. दरअसल फिल्म में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाया है. फिल्म के एक सीन में रणबीर रश्मिका पर चिल्लाते हुए कहते हैं वह हर महीने अपने पीरियड्स के बारे में शिकायत करती हैं, जबकि वह एडल्ट डायपर पहन रहे हैं और यूरिन बैग और कैथेटर के साथ घूम रहे हैं. 

रणबीर कहते हैं, 'महीने में चार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू, मैं रोज 50 कर रहा हूं.' दरअसल, रणबीर पीरियड्स से अपनी सर्जरी की तुलना करते हुए ऐसा कहते हैं और रश्मिका पर जोर से चिल्लाते हैं.

हर रोज 4 पैड बदलने पड़ते हैं वांगा

फिल्म के इस डायलॉग पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आ रही हैं. लोगों को यह डायलॉग बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. एक यूजरने फिल्म के डायलॉग को लेकर ट्वीट किया- 'महीने में 4 बार पैड चेंज करने के लिए इतना करती है तू' एनिमल.  मैं चानना चाहता हू कि वांगा ने किस ब्रांड का गांजा लिया. महीने में 4 पैड नहीं वांगा...महीने में 5 दिन के लिए हर रोज कम से कम 4 पैड होते हैं और ऐसा लगभग 11 से 59 साल तक चलता है.  कुछ बुनियादी जानकारी रखें. भगवान जाने आप अपने परिवार की महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं.