menu-icon
India Daily

LIVE INDU19 vs AFGU19, World Cup 2026 semifinal Live Score: एरोन जॉर्ज के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने जड़ी शानदार फिफ्टी, अफगानिस्तान बैकफुट पर

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. भारत का टूर्नामेंट में अब तक का सफर अजेय रहा है.

hemraj
INDU19 vs AFGU19, World Cup 2026 semifinal Live Score: एरोन जॉर्ज के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने जड़ी शानदार फिफ्टी, अफगानिस्तान बैकफुट पर
Courtesy: India daily

भारत U19 और अफगानिस्तान U19 की टीमें अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं. भारत ने 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 190 रन से ज्यादा बना लिए हैं. इस समय क्रीज पर आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए.. उनकी तरफ से उजैरउल्लाह नियाजी और फैसल शिनोजादा ने शानदार शतक जड़े. भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए.

भारत ने U19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक का सफर बिना हारे तय किया है. उन्होंने ग्रुप स्टेज में USA, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर टॉप पर जगह बनाई, और फिर सुपर सिक्स राउंड में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. 2016 में मिली हार के बाद से भारत U19 वर्ल्ड कप में कभी भी सेमीफाइनल से पहले बाहर नहीं हुआ है.

 टूर्नामेंट के पिछले पांच एडिशन में, भारत कम से कम एक बार फाइनल में पहुंचा है और दो बार साल 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इस सिलसिले को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

06:54:03 PM

आयुष म्हात्रे-एरोन के बीच 100 रन की पार्टनरशिप

आयुष म्हात्रे-एरोन के बीच 100 रन की पार्टनरशिप हो गई हैं. दोनों ने 85 गेंदों में ये शतकीय साझेदारी की है.

06:49:50 PM

आयुष म्हात्रे ने जड़ी शानदार फिफ्टी

आयुष म्हात्रे ने जड़ी शानदार फिफ्टी जड़ दी है. कप्तान ने 43 गेंदों में ये रन बनाए. अफगानिस्तान को दूसरे विकेट की तलाश है.

06:41:42 PM

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 168/1

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 168/1 है. आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज के बीच शानदार साझेदारी हो रही है.

06:02:21 PM

लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के पार पहुंचा भारत का स्कोर

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है.

05:49:36 PM

भारत को लगा बड़ा झटका, वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर हुए आउट

भारत का पहला विकेट गिर चुका है. वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर आउट हुए.

05:37:45 PM

भारत की मजबूत शुरूआत, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेदों पर अर्धशतक लगा दिया है. 

05:34:02 PM

भारत की मजबूत शुरूआत, 50 रन के पार पहुंचा स्कोर

सलामी बल्लेबाजों ने भारत को मजबूत शुरूआत दिलाई है. टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है.

05:10:47 PM

भारत की बैटिंग शुरू

भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. उसे फाइनल में पहुंचने के लिए 311 रन चाहिए.

04:41:15 PM

अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत को 311 रनों का लक्ष्य दिया है. उसने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए.

04:33:32 PM

अफगानिस्तान का स्कोर 300 पार

अफगानिस्तान का स्कोर 300  रन के पार हो गया है. अभी एक ओवर बचा है.

04:15:08 PM

फैसल शिनोजादा शतक बनाकर आउट

फैसल शिनोजादा शतक बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ अफगानिस्तान की तीसरा विकेट गिर गया है. उन्हें 110 रन पर दीपेश ने आउट किया.

04:13:12 PM

अफगानिस्तान का स्कोर 250 पार

अफगानिस्तान का स्कोर 250 रन के पार हो गया है.

03:59:43 PM

अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार, फैसल शिनोजादा ने जड़ा शानदार शतक

अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है. फैसल शिनोजादा ने शानदार शतक जड़ दिया है.

03:49:13 PM

अफगानिस्तान का स्कोर 200 पार

अफगानिस्तान का स्कोर 41 ओवर के बाद 204 रन पर दो विकेट हैं. भारत को विकेट की तलाश लंबे समय से है.

03:39:29 PM

मौजूदा सरकार में सामाजिक न्याय की स्थिति खराब हुई है: मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता  मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मौजूदा सरकार में सामाजिक न्याय की स्थिति खराब हुई है:  उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण कुछ पहलुओं पर चुप था, और वह सदन के सामने ये मुद्दे रखेंगे. ये हैं सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव, संवैधानिक संस्थानों पर हमला, अर्थव्यवस्था, किसानों और मजदूरों का संघर्ष, और विदेश नीति में कमियां. उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार में स्थिति खराब हुई है. उन्होंने कहा कि महिलाएं बीजेपी के लिए सिर्फ वोट बैंक बन गई हैं, और सरकार से पूछा कि वह महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों लागू नहीं कर रही है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि RSS में सालों से कोई महिला नेता नहीं है.

03:32:14 PM

अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में

अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रही है और भारत की टेंशन बढ़ रही है. 37 ओवर के बाद टीम का स्कोर 182/2 है.

02:55:41 PM

फैसल शिनोजादा

फैसल शिनोजादा ने सेमीफाइनल में फिफ्टी जड़ दी है. 49 गेंदों में उन्होंने ये रन बनाए हैं.

02:32:42 PM

अफगानिस्तान का स्कोर 100 पार

अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार हो गया है. 22 ओवर में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं.

02:12:26 PM

15 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 66/1

15 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 66/1 है. भारत को दूसरे विकेट की तलाश है.

02:00:47 PM

अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा

 अफगानिस्तान का पहला विकेट गिर गया है. खालिद अहमदजई को  दीपेश देवेंद्रन ने 31 रन पर आउट किया.

01:23:18 PM

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. उनकी तरफ से उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ओपनिंग करने आए हैं.