menu-icon
India Daily

World Cup 2023: संन्यास के फैसले को तोड़ेंगे बेन स्टोक्स, आईपीएल को कर सकते हैं बाय-बाय

Ben Stokes: टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वनडे करियर से संन्यास लेने वाले इंग्लिस खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बारे में सूचना मिल रही है कि वह आगामी वनडे विश्वकप के लिए अपना फैसला बदल सकते हैं.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
World Cup 2023: संन्यास के फैसले को तोड़ेंगे बेन स्टोक्स, आईपीएल को कर सकते हैं बाय-बाय

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वनडे करियर से संन्यास लेने वाले इंग्लिस खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बारे में सूचना मिल रही है कि वह आगामी वनडे विश्वकप के लिए अपना फैसला बदल सकते हैं. आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलने वाले बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल में 2024 का सीजन खेलना मुश्किल लग रहा है. बताया जा रहा है कि इंग्लैंड 5 सितंबर को अपने टीम स्क्वॉड का ऐलान करेगी तब क्लियर हो पाएगा कि यह सूचना सही है या गलत.

2024 आईपीएल को लेकर बना है संशय

टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग की टीम ने मोटी रकम देकर इन्हे खरीदा है. जबकि ऐसा बताया जा रहा है कि अगर ये अपने संन्यास से वापस आते हैं तो वह आईपीएल नहीं खेलेंगे. वह आने वाले 2024 टी20 विश्व कप को लेकर अपनी तैयारी को पुख्ता करेंगे. इस साल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान लगी चोट के कारण आईपीएल में दो मैच ही खेले थे. हालांकि कहा जा रहा कि बेन स्टोक्स मैच के दौरान केवल बैटिंग करते नजर आ सकते हैं क्योंकि अगर वो बॉलिंग करते हैं तो फिर से एक बार उनके पैरों का दर्द बढ़ सकता है.

चेन्नई के लिए बड़ा झटका

इंग्लैंड टीम के लिए तो यह राहत भरी खबर हो सकती है लेकिन अन्य सभी टीमों और खास करके आईपीएल के फैंस और चेन्नई की टीम को झटका लगने वाला हैं. बेन स्टोक्स के करियर की बात करें तो स्टोक्स ने वनडे में 105 मैच खेलें हैं. इन मैचों में वो 38.98 की औसत से 2924 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उनके नाम 74 विकेट भी है.

इसे भी पढे़ं-  बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी देना होगा ट्रायल, WFI ने लिया फैसला