नई दिल्ली : अबतक एशिया कप के 13 संस्करण खेले जा चुके हैं जिसमें भारत ने सबसे ज्यादा बार जीत हासिल की है, वहीं सीरीज के लीग मैचों में भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान से बहुत भारी नजर आ रहा है. भारत के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका और उसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है. वहीं लीग मैचों में श्रीलंका के नाम सबसे ज्यादा जीत दर्ज है. इस साल आगामी एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से शुरू हो रहा है. इसमें भारत का पाकिस्तान से मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा.
एशिया कप में भारत का है भौकाल
13 संस्करण में खेले गए एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी. उस समय कप पर भारत ने कब्जा जमाया था. इसके बाद से अबतक भारत ने 6 बार यह खिताब जीत चुका है. एशिया कप के सारे संस्करणों भारत ने अबतक कुल 49 मैच खेले हैं जिसमें से 31 मैच जीते हैं. भारतीय ने एशिया कप पर 1984 के बाद 1988, 1990, 1995, 2010 और अंतिम बार 2018 में में जीत हासिल की थी.
श्रीलंका के नाम सबसे ज्यादा जीत
एशिया कप के मैचों में श्रीलंका अभी तक 5 बार खिताब पर कब्जा जमा चुका है. लीग में श्रीलंका ने कुल 50 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 34 मैच जीते हैं. एशिया कप में श्रीलंका एक मात्र ऐसी टीम है जिसने सभी संस्करणों में भाग लिया है. वहीं पाकिस्तान ने कप को महज 2 बार हासिल किया है. 2000 में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी जिसके बाद 2014 टूर्नामेंट में फिर से जीत हासिल की.
इसे भी पढे़ं- IND vs WI: अंतिम मैच में अर्शदीप की गेंद ने पूरन की उधेड़ दी चमड़ी, खुद निकोलस ने शेयर की फोटो