What Is Jiu-Jitsu And Aikido: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बदले हुए नजर आ रहे हैं. उनका कॉन्फिडेंस से लेकर हाजिर जवाबी सबकुछ नया-नया दिख रहा है. राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी नई पहचान बनाई, जिसका चुनाव में उन्हें काफी हद तक फायदा भी मिला. 29 अगस्त को राहुल गांधी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा के दौरान कैंप साइट पर हर दिन जिउ-जित्सू की प्रैक्टिस की जाती थी. राहुल गांधी ने ये भी बताया कि कैसे युवाओं ने इसमें दिलचस्पी ली और खूब प्रैक्टिस भी की.
राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा 'हमारा मकसद था कि इन युवाओं के दिमाग में 'जेंटल आर्ट' को पहुंचाया जाए. इसमें जिउ-जित्सू, ऐकिडो और अहिंसक कन्फ्लिक्ट रेजॉलूशन टेक्नीक का मिश्रण होता है. हमारा लक्ष्य इन युवाओं में जैंटलनेस की स्थापना करने और एक सुरक्षित समाज बनाने की सीख देने का था. इस राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मैं अपना अनुभव आप सबके साथ शेयर कर रहा हूं और उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग जेंटल आर्ट की प्रैक्टिस करेंगे. भारत दोजो यात्रा जल्द ही शुरू हो रही है.'
During the Bharat Jodo Nyay Yatra, as we journeyed across thousands of kilometers, we had a daily routine of practicing jiu-jitsu every evening at our campsite. What began as a simple way to stay fit quickly evolved into a community activity, bringing together fellow yatris and… pic.twitter.com/Zvmw78ShDX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 29, 2024
राहुल गांधी ने जिस अपनी इस पोस्ट में जिस 'जेंटल आर्ट' का जिक्र किया है, उसमें ऐकिडो और जिउ-जित्सू भी शामिल हैं. इसमें उन्हें महारत हासिल है. 2009 से ही वो इसे सीख रहे हैं. अब वो चाहते हैं कि देश के युवा आगे आकर इसमें दिचलस्पी लें, जानिए आखिर ये है क्या...
1. Aikido क्या है?
ऐकिडो एक जापानी मार्शल आर्ट है. सरल शब्दों में कहें तो बचने के लिए इस कला का यूज होता है. इस कला में ऐसे कई दांव-पेंच होते हैं, जिनकी मदद से हम ना सिर्फ खुद को बचाते हैं बल्कि हमलावर को थकाते हैं. उसकी गति कम कर करते हैं. इसमें सबसे ज्यादा उंगली और हाथ के पंजों का यूज होता है, जिनकी मदद से हम हमलावर के पंच को रोकते हैं. उसे ज्यादा नुकसान पहुंचाए बिना हरा सकते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस के लिए बेहद प्रभावशाली होता है. इस तकनीक की मदद से बड़े से बड़े ताकतवर इंसान से को कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें महारत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूत होती है. यही नहीं इस खेल की एक ओर विशेषता है कि यहां अपने विरोधी को चोट पहुंचाकर हराना नहीं है, बल्कि अच्छे अभ्यासों और तकनीकों के जरिए उस पर जीत हासिल करना है.
2. क्या है Jiu-Jitsu
जिउ-जित्सु भी एक जापानी मार्शल आर्ट है. जो मार्शल आर्ट्स के जनक व बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म की देन है. हालांकि आधुनिक युग में जापान ने इसमें महारत हासिल कर रखी है. जिउ जित्सु जापान के समुराई की युद्ध कला थी. समुराई योद्धा आमतौर पर घोड़े पर सवार रहते थे और एक कवच पहनते थे. जिनका सामना करने के लिए जिउ जित्सु को विकसित किया गया था. इस आर्ट का यूज विशेष तौर पर ग्रेपलिंग और जमीनी लड़ाई में होता है. इस मार्शल आर्ट में बिना शारीरिक बल का यूज किए विरोधी को हराना होता है. इसमें यूज होने वाले दांव-पेंच के दम पर विरोधी के हमलों को रोकना होता है और उसे जमीन पर ले जाना होता है.