menu-icon
India Daily

LLC 2024: कश्मीर में दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, चौके-छक्कों पर थिरकेंगे फैंस, इस दिन से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

LLC 2024: सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन...जैसे स्टार खिलाड़ी एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश करने वाले हैं. कश्मीर में इन दिग्गजों का जमावड़ा होगा, जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

India Daily Live
LLC 2024: कश्मीर में दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, चौके-छक्कों पर थिरकेंगे फैंस, इस दिन से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
Courtesy: Twitter

LLC 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की तैयारी तेज है. इस बार कश्मीर में क्रिकेट का रोमांच दिखने वाला है. इस लीग के तीसरे सीजन में शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना जैसे दिग्गज जलवा दिखाएंगे. टूर्नामेंट का आगाज 20 सितंबर से होना है, जिसका फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा. कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच 25 मैच होंगे.

4 शहरों में मैच, कहां होगा फाइनल?

4 शहरों में अक्टूबर लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन के सभी मैच होंगे. यह यात्रा जोधपुर से शुरू होगा, जो सूरत, जम्मू और श्रीनगर तक चलेगी. जोधपुर में उद्घाटन मैच है. 27 सितंबर को सूरत में एक पड़ाव होगा. फिर 6 अक्टूबर को जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में मैच होंगे. इस सीजन का फिनाले  यानी फाइनल मैच 10 अक्टूबर को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगा.



आज दिल्ली में खिलाड़ियों की नीलामी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यानी आज नई दिल्ली में होगी. चयन के लिए 200 से ज्यादा खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे. इस नीलामी के जरिए फ्रेंचाइजी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को साइन करने वाले हैं.



40 साल बाद कश्मीर में दिखेगा क्रिकेट का जलवा

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने तीसरे सीजन से पहले कहा 'हमें खुशी है कि इस बार कश्मीर में भी मैच होंगे. कश्मीर के लोगों के लिए स्टेडियम में लाइव क्रिकेट देखने का यह 40 साल बाद मिला मौका होगा.

पिछली बार खेले थे ये दिग्गज

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के पिछले सीजन भी दिग्गजों ने जलवा दिखाया था, उस सीजन 18 करोड़ लोगों ने इस देखने में दिलचस्पी दिखाई थी. पिछली बार सुरेश रैना, क्रिस गेल, हाशिम अमला, रोस टेलर,  एरॉन फिंच, मार्टिन गुप्टिल, गौतम गंभीर, जैसे सितारे नजर आए थे.