लखनऊ: आज IPL 2026 का 59वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. ये मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज कर ऋतुराज की गायकवाड़ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. बता दें जीत की राह पर लौट रही सीएसके मौजूदा प्लेऑफ की रेस में पांचवें पायदान पर है.
टीम के खाते फिलहाल 12 अंक है और टीम को तीन मैच और खेलना है. इस कड़ी में चेन्नई पहले से ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी LSG को हराकर प्लेऑफ में अपनी पकड़ और मजबूत करने का प्रयास करेगी. वहीं दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है. तो ऐसे में LSG सीएसके का गेम खराब करने का प्रयास करेगी. सीएसके फैंस इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित है. लेकिन मुकाबले से पहले जानते हैं कि फैंस आखिर कब और कहां ये मुकाबला देख पाएंगे.
LSG vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच शुक्रवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
LSG vs CSK IPL 2026 में 15 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
LSG vs CSK के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
LSG vs CSK के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
LSG vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
LSG vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
LSG: ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी , मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, जकारी फाउल्क्स, मैकनील नोरोन्हा