नई दिल्ली: शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का 67वां मुकाबला खेला गया, जिसमें पैट कमिंस की ऑरेंज आर्मी ने आरसीबी पर बाजी मारते हुए मुकाबले को 55 रनों से अपने नाम कर लिया.
हालांकि इस मैच में विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं चला. वह महज 15 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने T20 का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. क्रिकेट के सरताज ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसके बाद साकिब हुसैन ने उन्हें कवर पर कैच आउट कर दिया.
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने भी चौके लगाकर RCB को महज 3.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया. इससे कोहली ने टी20 का नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया. कोहली ने 50 से ज्यादा रनों की सबसे ज्यादा साझेदारियों का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
दिग्गज खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचास से ज्यादा रनों की साझेदारियों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले, 37 वर्षीय कोहली इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज के साथ 210 पचास से ज्यादा रनों की साझेदारियों के साथ बराबरी पर थे और हैदराबाद में उन्होंने हेल्स को पीछे छोड़ दिया.
SRH ने कल के अहम मुकबाले में RCB को 55 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा (56), ईशान किशन (79), हेनरिक क्लासेन (51) और नितीश रेड्डी (29) की शानदार पारियों की बदौलत 255/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि इसके बाद भी टीम शीर्ष 2 में अपनी जगह बनाने में असफल रहे.
शीर्ष दो में जगह पक्की करने के लिए SRH को RCB को 165 रनों पर रोकना और कम से कम 90 रनों से मैच जीतना जरूरी था ताकि उनका स्कोर बेंगलुरु से आगे निकल जाए. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं और टीम को कम नेटरन रेट के कारण टॉप 2 में जगह नहीं मिली.