लखनऊ: शनिवार को लखनऊ में IPL 2026 का रोमांचक मुकाबला खेला जाना है. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला यह मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि ये मैच ही डिसाइड करेगा कि पंजाब शीर्ष चार में रहेगी या नहीं. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पर भारी दबाव होगा. इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में शुमार पंजाब की फॉर्म में अचानक आई गिरावट के बाद अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कमजोर हो गई हैं.
शुरुआती लगातार 4 मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स को अचानक लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारती है क्योंकि ऋषभ पंत की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. बता दें PBKS इस समय अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है तो वहीं LSG अंक तालिका में सबसे अंत में काबिज है.
LSG vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच शनिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
LSG vs PBKS IPL 2026 में 23 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
LSG vs PBKS के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
LSG vs PBKS के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
LSG vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
LSG vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
LSG: ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, दिगवेश सिंह राठी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, एडेन मार्कराम, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत। रघुवंशी, नमन तिवारी, आवेश खान
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, मार्को जानसेन, मिशेल ओवेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद