नई दिल्ली: शुक्रवार की शाम ऑरेंज आर्मी के नाम रही, जब पैट कमिंस की सेना ने रजत पाटीादार के धुरंधरों को 55 रनों से मात दी. हालांकि एसआरएच की जीत के बाद भी विराट कोहली सुर्खियों में रहे. न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के लिए, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड के साथ मैदान पर हुई कहासुनी के कारण भी.
हैदराबाद में RCB द्वारा SRH के खिलाफ 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय दोनों टीमों के बीच तनाव बढ़ गया था. जिसके बाद जो हुआ उसे सबने देखा. ये विवाद यहीं नहीं रुका. आरसीबी के दिग्गज ने न केवल ट्रेविस हेड को खरी खोटी सुनाई बल्कि उन्होंने हेड की बेइज्जती भी की. मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलने से इनकार कर दिया था.
बता दें SRH vs RCB मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कहासुनी हो गई. कोहली को हेड को खरी-खोटी सुनाते हुए देखा गया, जिस पर हेड ने सिर्फ मुस्कुरा दिया. यह स्पष्ट नहीं है कि बहस कैसे शुरू हुई. घटना के समय कोहली ने सिर्फ दो चौके लगाए थे. कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए और बाद में RCB 55 रनों से मैच हार गई. इसके बावजूद, आरसीबी ने एसआरएच को पछाड़कर IPL 2026 के लीग स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
You could easily notice that every time Venkatesh Iyer found the boundary, Kohli kept throwing Travis Head-related gestures. He sparked the whole drama himself, didn’t even shake hands afterward.
His arrogance is on another level. 🥵
pic.twitter.com/HEnvHnLjEw— Yorker__93™ (@Boom__93) May 23, 2026Also Read
मैच के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाने के लिए कतार में खड़े हुए थे, तब हेड ने कोहली से हाथ मिलाने की पेशकश की, कोहली ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और दूसरी तरफ देखने लगे. वह उनसे बढ़कर दूसरे खिलाड़ी की ओर चले गए. कोहली ने हेड से पहले और यहां तक कि हेड के बाद आए ईशान किशन से भी हाथ मिलाया . SRH के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन कोहली के पास से गुजरते समय उन्हें देखते हुए नजर आए.
Virat Kohli ignored Travis Head when he tried to shake hands with him after the match 😭#SRHvsRCB pic.twitter.com/urAY79pYQ0
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 22, 2026