नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट जगत के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने दुनिया के हर गेंदबाज को अपने बल्ले से परेशान किया है, लेकिन इस बल्लेबाज को भी यह एहसास हो गया कि कभी-कभी कोई बेहतरीन गेंद किसी को भी आउट कर सकती है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच से पहले एजबेस्टन मैदान पर नेट प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली एक शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
कोहली नेट सेशन में काफी अच्छा खेल रहे थे. वे स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपनी स्ट्रोक प्ले पर काम कर रहे थे. तभी एक तेज और सटीक गेंद उनकी डिफेंस को चीरती हुई स्टंप्स से टकरा गई. यह गेंद इतनी अच्छी थी कि विराट भी कुछ नहीं कर पाए.
Adil Rashid with Virat Kohli tomorrow.🥲 pic.twitter.com/jYmONfCwyE
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 13, 2026Also Read
- दो दिन पहले... 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में विराट IN या OUT, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल का खुलासा
- बेटों की हार का बेटियों ने दिया जवाब, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को रौंदकर भारतीय क्रिकेट की बचाई लाज
- शादी की अंगूठियां अलमारी में छोड़... ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट की दिग्गज एशले गार्डनर का 'LOVE TRIANGLE', पत्नी के आरोपों का पोस्ट वायरल
कोहली का वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वो इस फॉर्मेट में भारत के सबसे बड़े मैच-विनर में से एक हैं. भारत के अगले वनडे वर्ल्ड कप साइकल की तैयारी शुरू करने के साथ ही, इंग्लैंड के खिलाफ बैटिंग लाइनअप को संभालने के लिए एक बार फिर सबकी नजरें कोहली पर होंगी.
भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेल रहा है. हाल ही में T20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम वापसी करना चाहती है. कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे.
कोहली के करियर में नेट्स में बोल्ड होना कोई नई बात नहीं है. वे प्रैक्टिस में मिली छोटी-छोटी नाकामियों को मैच में बेहतर प्रदर्शन का फ्यूल बनाते हैं. फैंस को उम्मीद है कि एजबेस्टन में पहले वनडे में विराट अपने पुराने फॉर्म में नजर आएंगे.