धर्मशाला: IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में जैसे ही गुजरात टाइटंस का आखिरी विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया. विराट कोहली (Virat Kohli) के चेहरे पर राहत, खुशी और भावनाओं का मिला-जुला रंग साफ दिखाई दे रहा था. लगातार दूसरे साल RCB ने फाइनल में जगह बना ली.
विराट कोहली इस पल में सबसे ज्यादा खुश दिखाई दे रहे थे, वह अपनी इस खुशी को बांटने के लिए वह स्टैंड्स में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास गए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट हासिल किया.
बीती शाम आरसीबी ने जीटी पर शानदार जीत दर्ज की. मैच के खत्म होते ही कोहली बिना देरी किए मैदान से सीधे वीआईपी स्टैंड पहुंचे. जहां किंग कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थी. उन्होंने अनुष्का को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया. दोनों का ये क्यूट मूमेंट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
THE WAY VIRAT KOHLI CAME & HUGGED ANUSHKA SHARMA AFTER QUALIFY FOR FINAL. ❤️🥹
- Cutest Moment of Virushka! pic.twitter.com/t4bJNedpmr— Tanuj (@ImTanujSingh) May 27, 2026Also Read
- पाटीदार ने कर दिया कमाल! लगातार दूसरी बार RCB को दिलाया फाइनल टिकट, हार्दिक पांड्या वाली लिस्ट में शामिल
- IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: चंडीगढ़ में मंडरा रहा बारिश का साया, अगर रद्द हुआ मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा; जानें नियम
- Happy Birthday Ravi Shastri: खिलाड़ी से लेकर सफल कोच और कमेंटेटर बनने तक का सफर... तोड़ा था 'गाबा' का घमंड
इस पूरे टूर्नामेंट में RCB ने रौद्र रूप में क्रिकेट खेला है. टीम ने लगभग सभी टीमों को रौंदते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर कब्जा किया. इतना ही नहीं टीम ने क्वालीफायर-1 में गुजरात को एकतरफा अंदाज में हराकर अपनी ताकत साबित कर दी. टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने पूरे सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. अब टीम 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है.
37 साल की उम्र में भी विराट कोहली (Virat Kohli) का जुनून और फिटनेस चर्चा का विषय बना हुआ है. इस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 600 रन बनाकर एक बार फिर साबित किया कि बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव टीम के लिए कितना अहम है. जब भी टीम को जरूर रही है विराट हमेशा किसी चट्टान की तरह खड़े रहे हैं. इस सीजन कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक और कई अर्धशतक निकले.