Virat Kohli: साउथ अफ्रीका में कोहली ने इस नन्हे फैन की ख्वाहिश पूरी की, देखें Video

IND vs SA, Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंयुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने एक नन्हे फैन से मुलाकात की.

Suraj Tiwari

IND vs SA, Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंयुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने एक नन्हे फैन से मुलाकात की. विराट ने अपने इस फैन को ऑटोग्राफ भी दिया और उसके साथ ग्राउड पर फोटो भी खिचवाई.

नन्हे फैन ने विराट के साथ खिचाई फोटो

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. दिन की शुरुआत होते ही विराट अपने एक नन्हे फैन के साथ दिखाई दिए. इस फैन ने विराट से उनके ऑटोग्राफ के लिए रिक्वेस्ट की थी. उस फैन ने विराट से ऑटोग्राफ साउथ अफ्रीका की जर्सी पर नहीं बल्कि IPL की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीशर्ट पर लिया. वो नन्हा फैन विराट के साथ ही उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी फैन है. उस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस पल को कैमरे में कैद करके शेयर किया.

पहली पारी में कोहली बने रबाडा के शिकार

विश्व कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम की हार के बाद विराट कोहली फिर से मैदान पर लौट आए हैं. उन्होंने यह वापसी करीब एक महीने बाद की है. पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट कुछ खास रही कर पाए और मजह 38 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने. जब वो ऑउट हुए उस समय भारत का स्कोर 107 रन 5 विकेट के नुकसान पर था. जिसके बाद केएल राहुल ने शतक लगाकर टीम को सम्मानजनक 245 रन के स्कोर तक पहुंचाया.

पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने बनाई भारत पर बढ़त

दूसरे दिन की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन है. इसी के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में भारत पर 11 रनों की बढ़त बना ली है. इस पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से टीम के ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर ने सर्वाधिक रन बनाए. वो अभी भी 140 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. वहीं उनके साथ मार्को जानसन (3) भी मैदान पर हैं.