menu-icon
India Daily

IND vs SA: संकट मोचक बन केएल राहुल ने लगाया शतक, भारत की पहली पारी 245 रन पर हुई समाप्त

IND vs SA 1st Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 245 रन पर ऑल आउट हो गई. इस पारी में केएल राहुल ने बुरी स्थिति में फंसी भारतीय टीम को उबारते हुए बेहतरीन शतक लगया.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
IND vs SA: संकट मोचक बन केएल राहुल ने लगाया शतक, भारत की पहली पारी 245 रन पर हुई समाप्त

हाइलाइट्स

  • राहुल ने खेली जिम्मेदारी भरी पारी
  • भारत के 6 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
  • रवाडा ने पांच विकेट झटक हासिल की ये उपलब्धि
  • साउथ अफ्रीका अभी 196 रन भारत से पीछे

IND vs SA 1st Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 245 रन पर ऑल आउट हो गई. इस पारी में केएल राहुल ने बुरी स्थिति में फंसी भारतीय टीम को उबारते हुए बेहतरीन शतक लगया और 101 रनों की पारी खेली. पहले दिन भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 208 रन बनाए थे.

राहुल ने खेली जिम्मेदारी भरी पारी

साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 245 रन पर समाप्त हो गई. इस पारी में टीम के कप्तान रोहित शर्मा का विकेट सबसे पहले गिरा और वो महज 5 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद 121 रनों के स्कोर पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम के खाते में 101 रन जोड़े.

भारत के 6 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बात करें तो 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. यशस्वी 17, शुभमन 2, कोहली 38, अय्यर 31, अश्विन 8, शार्दुल 24, बुमराह 1, सिराज 5 और कृष्णा 0 रन बनाकर नाबाद रहे.

रवाडा ने पांच विकेट झटक हासिल की ये उपलब्धि

वहीं साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सबसे धारदार गेंदबाजी की. उन्होंने 20 ओवर में 59 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया. इसके साथ ही रबाडा साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल करियर में 500 विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज बने. वहीं नंद्रे बर्गर ने 50 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. साथ ही मार्को जानसन और जेराल्ड कोएत्ज़ी को एक-एक सफलता प्राप्त हुई.

साउथ अफ्रीका अभी 196 रन भारत से पीछे 

साउथ अफ्रीका की टीम लंच ब्रेक होने तक 49 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए है. एडेन मार्कराम 5 रन बनाकर सिराज का शिकार बने. वहीं डीन एल्गर 29 और टोनी डी जोरजी 12 रन बनाकर ग्राउड पर हैं. अभी भी साउथ अफ्रीका की टीम भारत से पहली पारी में 196 रन पीछे है.